... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 24, 2019 11:10 AM IST
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए 30 मिनट का सरल वर्कआउट. ©pixabay
हाई ब्लड प्रेशर के कारण (High Blood Pressure) हर साल लाखों लोगों की जान जाती है. बदलती जीवनशैली में हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण (High Blood Pressure) लोगों को बहुत बाद में पता चलते हैं. वैसे तो हाई ब्लड प्रेशर के कारण (High Blood Pressure) बहुत से हैं. लेकिन प्रमुख कारणों में खराब खान-पान और एक्सरसाइज न करना माना जाता है. एक बार अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी हो गयी तो जीवन भर हाई ब्लड प्रेशर की दवा का सेवन करना पड़ता है. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर का उपचार इंसान की जीवनशैली पर निर्भर करता है. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार 30 मिनट तक रोजाना वर्कआउट (Exercise for High BP) हाई ब्लड प्रेशर को कम करने का तरीका है.
अमेरिकन हार्ट असोसिएसन जर्नल में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, रोजाना 30 मिनट का वर्कआउट या फिजिकल ऐक्टिविटी (Exercise for High BP) आपका ब्लड प्रेशर कम करने में काफी मददगार होता है. स्टडी में यह बात सामने आई कि जो महिलाएं पूरे दिन में रुक-रुककर काम करती रहती हैं उन्हें वर्कआउट से ज्यादा फायदा होता है. इस प्रकार देखा जाए तो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए एक्सरसाइज (Exercise for High BP) के लिए 30 मिनट का समय ही आपको निकालना है.
ब्लड प्रेशर जब हाई बीपी हो जाता है तो उसके लिए नियमित तौर पर टहलना फायदेमंद होता है. हाई बीपी के लिए उपाय में सबसे ज्यादा कारगर वॉक को माना जाता है. ब्रिस्क वॉक आपका ब्लड प्रेशर लो करती है. यह बढ़िया एक्सरसाइज है इसमें आपका दिल तेजी के साथ ऑक्सिजन का इस्तेमाल करता है. हफ्ते में चार-पांच बार कार्डियो एक्सर्साइज करने से भी काफी फर्क पड़ता है. पहले अपने रूटीन में 15 मिनट की एक्सरसाइज से शुरुआत करें फिर इसका समय बढ़ाते जाएं.
योग और प्राणायाम का असर भी हाई ब्लड प्रेशर पर पड़ता है. उच्च रक्तचाप के लिए प्राणायाम नियमित करना फायदेमंद होता है. स्लो ब्रीदिंग और मेडिटेशन के तरीके सीखें ये आपके काफी काम आ सकते हैं. यह आपका स्ट्रेस तुरंत कम करेंगे और आपका ब्लड प्रेशर भी ठीक रखेंगे. रोजाना सुबह और शाम 10 मिनट ऐसा करने की कोशिश करें. उच्च रक्तचाप के लिए योगासन फायदेमंद होता है.
जब इंसान को हाई ब्लड प्रेशर हो तो उसे उच्च रक्तचाप के लिए आहार का चयन करना चाहिए. अपने खाने में पोटैशियम रिच फूड शामिल करें जैसे शकरकंद, टमाटर, ऑरेंज जूस, आलू, केला, मटर और किशमिश वगैरह. नमक की मात्रा कम करें.