
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 7, 2019 4:17 PM IST
हॉट होगा कम करे हाइपरटेंशन, जानें इसके अन्य लाभ। © Shutterstock.
यदि आपको हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, तो आप करना शुरू कर दें हॉट योगा। इस योग के अभ्यास से उच्च रक्त चाप की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह बात हाल ही में हुए एक शोध में सामने आई है। हाइपरटेंशन 2019 साइंटिफिक सेशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, हॉट योगा वयस्कों में रक्तचाप कम (Hot Yoga for blood pressure) करने के साथ जुड़ा हुआ है। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया है कि हॉट योगा क्लासेज लेने से वयस्कों या स्टेज 1 उच्च रक्तचाप (Hypertension) वाले वयस्कों का रक्तचाप कम होता है। हालांकि, नियमित कमरे के तापमान में योग करने से भी रक्तचाप (Blood pressure) पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने के सबूत हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग हॉट योगा से ब्लड प्रेशर (Hot Yoga for blood pressure) पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों के बारे में जानते हैं।
टेक्सास स्टेट यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर और इस अध्ययन के लेखक स्टेसी हंटर ने कहा कि अध्ययन के परिणाम यह दर्शाते हैं कि हॉट योगा बिना किसी दवा के सेवन के ही रक्तचाप को कम करने के मामले में संभव और प्रभावी हो सकता है।
क्या है पावर योग और कैसे है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें
हॉट योगा, योग का एक आधुनिक तरीका है, जो आमतौर पर गर्म (Hot) और नम वातावरण (Humid atmosphere) में किया जाता है, जिसमें 105 डिग्री फारेनहाइट के आसपास कमरे का तापमान होता है।आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि जब तक पसीना बाहर न आए, इस एक्सरसाइज का कोई फायदा नहीं होता है।
1 ऐसा माना जाता है कि हॉट योगा दांपत्य जीवन के साथ-साथ, मस्तिष्क व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक (Hot Yoga for blood pressure) होता है। इससे व्यक्ति तनाव मुक्त रहकर आत्मविश्वास से भरा रहता है। वैसे तो हॉट योगा के बहुत फायदे हैं, लेकिन इसे करने से पहले इसके लिए ठीक ट्रेनिंग लेना बेहद जरूरी होता है।
2 हॉट योगा करने से दिल स्वस्थ रहता है। हृदय संबंधित समस्याओं में काफी फायदा मिलता है।
3 हॉट योगा में कुल 26 आसन किए जाते हैं, जिन्हें करने के बाद यह शरीर के तापमान को बढ़ा देता है। इसके एक सत्र को करने से आप 1000 कैलोरीज तक कम कर सकते हैं।
4 त्वचा के लिए होता है फायदेमंद। त्वचा के रोम छिद्रों में जमे मैल निकल जाते हैं, जिससे त्वचा साफ नजर आती है। स्किन इंफेक्शन से भी आप दूर रहते हैं।
5 स्किन पर होने वाली दाद की समस्या से भी छुटकारा मिलता है (Hot Yoga for blood pressure)।
6 गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। गठिया की समस्या को पूरी तरह से दूर करने के लिए हॉट योगा के दो से तीन सत्र करें।
7 ब्लड शुगर कंट्रोल करता है। इसके नियमित प्रैक्टिस से शरीर में शुगर लेवल सामान्य बना रहता है।
8 स्ट्रेस है, तो आपको हॉट योग जरूर करना चाहिए। हॉट योगा करने से स्ट्रेस लेवल काफी हद तक कम होता है। इससे दिमाग शांत होता है।
9 बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो हॉट योगा का अभ्यास जरूर करें। इससे शरीर को परफेक्ट शेप मिलता है। शरीर फ्लेक्सिबल बनता है, जिससे आप आसानी से अपना वजन कम कर पाते हैं।