
Also Read
हुला डांस करने से ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल में।
यदि आप हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से ग्रस्त हैं, तो आप अपने डाइट, लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखते होंगे। चिकित्सक भी हाई ब्लड प्रेशर होने पर अधिक टहलने, शारीरिक रूप से एक्टिव रहने, एक्सरसाइज करने और कम नमक खाने की सलाह देते हैं। यदि आप अपने ब्लड प्रेशर (High blood pressure) को जल्दी से कंट्रोल में रखना चाहता हैं, तो हुला डांस (Hula dance lowers hypertension) करना शुरू कर दें। डॉक्टर द्वारा बताए गई दिशा-निदेर्शों को फॉलो करते हुए आप हुला डांस (Hula dance lowers hypertension) भी करेंगे तो आपका जल्द ही लाभ होगा।
हुला डांस, डांस की एक ऐसी प्रक्रिया है, जो पूरे शरीर को एक्टिव बनाती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होने लगता है। हालांकि, डांस की कोई भी विधा हो, सभी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हुला डांस की मदद से आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। इस अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि इस डांस को करने से हाई ब्लड प्रेशर में काफी तेजी से गिरावट आती है।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को इन घरेलू उपायों की मदद से करें दूर
उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन कई घातक शारीरिक समस्याओं और जटिलताओं को जन्म देता है, जिनमें स्ट्रोक, एन्यूरिज्म (aneurysm), हार्ट अटैक, हार्ट और किडनी फेलियर आदि बीमारियां शामिल हैं। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने से इन घातक बीमारियों के विकास के जोखिम को कम किया जा सकता है। यह तभी संभव है जब आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करेंगे।
हवाई विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के एक दल ने पाया कि हवाइयन जिन्होंने अपने रक्तचाप को कम करने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लिया था, वहां उन्होंने अपना सांस्कृतिक हुला डांस (Hula dance lowers hypertension) भी किया। जांच करने पर उनमें काफी हद तक रक्तचाप (Hula dance lowers hypertension) में कमी पाई गई, उन लोगों की तुलना में जो एक्सरसाइज और डाइट से संबंधित सिर्फ मानक शिक्षा (Standard education) ही प्राप्त किए थे। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) हाइपरटेंशन 2019 वैज्ञानिक सत्रों में प्रस्तुत किए गए अध्ययन से पता चलता है कि उच्च रक्तचाप के लिए अपनी दवाएं लेने के बावजूद, कई मूल निवासी हवाइयनों को अपने उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में समस्या होती है, जो उनके स्ट्रोक और कोरोनरी हृदय रोग के विकास के जोखिम को बढ़ाता है।
वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2019 : क्या दही खाने से कंट्रोल होता है हाई ब्लड प्रेशर ?
हुला डांस एक पॉलीनेसियन डांस फॉर्म है, जिसकी शुरुआत हवाई आइलैंड में रहने वाले पॉलीनेसियन लोगों ने ही की थी। शोधकर्ताओं ने कहा कि हुला डांस करने से ब्लड प्रेशर का स्तर उनके मुकाबले काफी जल्दी कम होता है, जो इसके लिए एक स्टैंडर्ड डायट या मेडिकेशन का सहारा लेते हैं। शोधकर्ताओं ने इस बात की पुष्टि करने के लिए दो समूह में लोगों पर अध्ययन किया। कुछ लोगों को हुला डांस करने को कहा गया तो कुछ को हेल्दी डाइट, हाइपरटेंशन पर तीन सेशन, प्रॉपर तरीके से दवाओं का सेवन आदि करने को कहा गया। जिन्होंने हुला डांस किया उनके हाई ब्लड प्रेशर में काफी गिरावट देखी गई।
संतुलित डाइट का सेवन करें, खासकर लो सॉल्ट डाइट ही लें।
स्ट्रेस को मैनेज करें।
वजन को कंट्रोल में रखें।
शारीरिक रूप से एक्टिव रहें और एक्सरसाइज करें।
एल्कोहल का सेवन कम करें।
धूम्रपान ना करें।
दवाओं का सेवन सही समय पर करें।
डॉक्टर से समय-समय पर मिलते रहें।