उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए यूं करें पिस्ता का सेवन

पिस्ता के सेवन से आप हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 15, 2019 1:10 PM IST

उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन एक आम जीवनशैली विकार है। 45 वर्ष की आयु के बाद उच्च रक्तचाप की समस्या महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है। हालांकि, आज युवा भी उच्च रक्तचाप की चपेट में हैं। उच्च रक्तचाप के मुख्य कारणों में तनाव, खराब भोजन, मोटापा, एक्सरसाइज की कमी, उच्च कोलेस्ट्रॉल, असामान्य चयापचय दर आदि हैं। हाइपरटेंशन का इलाज सही समय पर नहीं किया जाए, तो यह सिरदर्द, थकान और हृदय रोगों का कारण बन सकता है। इसे आप घरेलू उपायों के जरिए भी लो कर सकते हैं। पिस्ता के सेवन से आप हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रख सकते हैं।

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2019 : हाइपरटेंशन कम करने के लिए नियमित करने होंगे ये 4 आसन

यूं करें पिस्ता का सेवन

ड्राई पिस्ता 3-4

पानी 1 गिलास

नियमित करें सेवन

हाइपरटेंशन के लिए पिस्ता का नियमित सेवन करना चाहिए। यह काफी प्रभावी ढंग से काम करता है। पिस्ता के साथ स्वस्थ भोजन और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करके उच्च रक्तचाप से बच सकते हैं। यदि वजन अधिक है, तो वजन कम करने के लिए फैट वाली चीजों से बचना चाहिए। इसके अलावा, नमक भी उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है। इस उपाय के साथ अपनी दवाएं भी लेना जारी रखें। एक बार जब हाइपरटेंशन के लक्षण कम हो जाते हैं, तो दवाओं को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है। पिस्ता में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन बी 6, पोटैशियम और कॉपर जैसे अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2019 : क्या है हाइपरटेंशन ? जानें, इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

बनाने की विधि

एक गिलास पानी में पिस्ता डालकर रातभर भिगोकर रख दें। अगली सुबह नाश्ते के बाद इस पानी को पीकर पिस्ता खा लें। बेहतर परिणाम के लिए इस क्रिया को लगभग तीन महीने तक जारी रखें। हाइपरटेंशन की समस्या कम होने लगेगी। हालांकि, जब इस उपाय से या बेहतर जीवनशैली अपनाने के बाद भी उच्च रक्तचाप की समस्या कम नहीं होती, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source