Blood Pressure Diet : 4 हेल्दी ड्रिंक्स, जिन्हें पीते ही कम हो जाएगा ब्लड प्रेशर

यदि आप अक्सर उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान रहते हैं, तो अपनी डायट में नीचे बताए गए इन चार हेल्दी ड्रिंक्स (healthy drinks to lower high blood pressure) को शामिल करके देखें, फायदा होगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 4, 2019 3:37 PM IST

ब्लड प्रेशर का हर समय हाई यानी अधिक रहना (High blood pressure) कई तरह से सेहत को नुकसान पहुंचाता है। अक्सर डॉक्टर उच्च रक्तचाप में कम नमक, लो कैलोरी और फैट युक्त चीजों का सेवन करने के लिए कहते हैं। इसके साथ ही आप हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप (Hypertension) की समस्या को कम करने के लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन भी कर सकते हैं। ये जूस इतने हेल्दी हैं कि इनके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। जानें, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नॉर्मल करने के लिए कौन से हेल्दी ड्रिंक्स (drinks to lower blood pressure) आपको जरूर पीने चाहिए...

पिएं चुकंदर का जूस

चुकंदर एक ऐसा फल है, जो काफी हेल्दी होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। इसके अलावा, चुकंदर का जूस पीने से ब्लड वेसल्स खुलता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और नाइट्रिक ऑक्साइड काफी होता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए आप इसका सेवन हर दिन कर सकते हैं।

नॉन फैटी मिल्क लो करे हाई ब्लड प्रेशर 

हाई ब्लड प्रेशर को कम करना है, तो नॉन-फैटी मिल्क (drinks to lower blood pressure) पीने से लाभ होगा। नॉन फैटी मिल्क धमनियों को रिलैक्स करता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर और  सामान्य होता है।

गुड़हल की चाय से होगा लाभ 

गुड़हल की चाय पीने से भी उच्च रक्तचाप की समस्या काफी हद तक कम रहती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।

क्रेनबेरी जूस भी है फायदेमंद

क्रेनबेरी जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होता है जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्याको कम करने में सहायक होता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से होता है। आप सुबह के समय क्रेनबेरी जूस पिएं, फायदा होगा।

पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

लो ब्लड प्रेशर की समस्या हाई ब्लड प्रेशर से भी खतरनाक, जानें कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

हाई ब्लड प्रेशर आपके दिल के लिए हो सकता है घातक, यूं रखें ख्याल

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2019 : क्या है हाइपरटेंशन ? जानें, इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source