
Also Read
लहसुन, मेथी, अजवाइन जैसी घर की इन 10 चीजों से कम करें बढ़ता ब्लड प्रेशर, जानें घर की कौन सी चीजें घटाती है आपका बीपी
हाई ब्लड प्रेशर, जिसे कुछ लोग हाइपटेंशन जैसी मेडिकल टर्म के नाम से भी जानते हैं, एक जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है, जो विश्व की अधिकतर आबादी को अपनी गिरफ्त में ले चुकी है। दरअसल हाइपटेंशन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें धमनियों से बहने वाले खून की रफ्तार बहुत ज्यादा होती है। इस कारण आर्टरी वॉल पर खून का दबाव लगातार बढ़ता जाता है, जिससे शरीर के जरूरी अंगों तक रक्त का संचार सही तरीके से नहीं हो पाता। रक्त का संचार सही तरीके से नहीं हो पाने के कारण ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, लकवा और किडनी फेल्योर जैसे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि आप हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से निपटने के लिए दवाओं के साथ-साथ अपनी डाइट और फिटनेस रूटीन में बदलाव कर सेहत को दुरुस्त कर सकते हैं लेकिन कुछ घरेलू उपाय ऐसे भी हैं, जो आपको तुरंत बीपी लो करने में मदद कर सकते हैं।
उन नुस्खों को जानने से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि हमारा बीपी कितना होना चाहिए। जी हां, आपको अपना बीपी जांचते वक्त इन बातों का ध्यान रखना चाहिएः
85, जिसे "डायस्टोलिक" कहते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग कुछ घरेलू उपचार अपनाकर अपना ब्लड प्रेशर काबू कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

सुबह खाली पेट लहसुन की 2 कलियों को पानी के साथ चबाने पर आपको अपना बीपी कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। अगर आपको लहसुन की कलियां चबाने में दिक्कत हो रही है तो आप लहसुन के रस की 5-6 बूंदों को 20 मिलीलीटर पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर का शिकार लोगों को मेथी और अजवाइन का पानी पीना चाहिए क्योंकि ये बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करने में मदद करता है।
त्रिफला का उपयोग हाई ब्लड प्रेशर से राहत के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको 20 ग्राम त्रिफला या फिर त्रिफला पाउडर को पानी में भिगोकर रात भर के लिए रखना है और फिर सुबह इस पानी को छान कर इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं और इस पानी को पी लें।
हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आपको सोने से लेकर योग करने तक का एक निश्चित समय रखना चाहिए। दरअसल चीजों को असमय करने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
सप्ताह में 3-4 बार पूरे शरीर पर तेल से मालिश करें। मालिश करने से शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है और आपको हाई बीपी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
हाई बीपी की शिकायत वाले लोगों को भोजन में नमक की मात्रा कम रखनी चाहिए। और साथ ही दूध में हल्दी और दालचीनी मिलाकर पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।