
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : May 9, 2026 11:09 AM IST
Medically Verified By: Dr. Smriti Jhunjhunwala
Image Credit- ChatGPT
Safed Balo Ko Kala Kaise Kare: आजकल कम उम्र में ही बच्चों व बड़ों के बाल सफेद होने लगे हैं, जोकी अब सभी के लिए एक आम चिंता का विषय बन गया है। इसका बड़ा कारण तनाव, पोषण की कमी, केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल और असंतुलित जीवन शैली जैसे कारक हैं। लोग अक्सर या तो हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं या फिर आयुर्वेदिक नुस्खों का, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होम्योपैथी में भी सफेद बालों काला करने का तरीका मौजूद है। बल्कि एक नहीं कई तरीके हैं, जिनके बारे में आप शायद जानते भी न हों।
इसलिए आज हम आपको इस लेख में 3 बहुत ही असरदार होम्योपैथी नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें खुद होम्योपैथी डॉक्टर स्मृति झुनझुवाला ने शेयर किया है। इन्हें बनाना और इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है। यानी कि अब आपको केमिकल वाली डाई पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। बस आप डॉक्टर के बताए इन होम्योपैथिक नुस्खों को आजमाएं और फिर देखें कैसे आपके सफेद बाल कोयले से काले हो जाते हैं।
इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको चाहिए 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर, 2 बड़े चम्मच भृंगराज पाउडर, 4 बड़े चम्मच नारियल का तेल या फिर आप तिल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर आपको ये तेल सूट नहीं करते हैं तो बेहतर होगा कि आप अरंडी का तेल उपयोग करें, यह बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आइए अब हम इस नुस्खे को बनाने का तरीका जानते हैं।
डॉक्टर बताती हैं कि करी पत्तों एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड से रिच होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और उनके नेचुरल कलर को वापस लाने में मदद करते हैं। इसे नुस्खे के लिए आपको 15-20 पत्ते ताजे करी पत्ता चाहिए और 5 चम्मच नारियल का तेल चाहिए।
बालों के लिए हिना और इंडिगो दोनों ही बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। एक ओर जहां हिना बालों को कंडीशन और मजबूत बनाती है, जबकि इंडिगो एक नेचुरल डाई के तौर पर काम करके बालों को गहरा काला रंग देती है। इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको चाहिए 4 बड़े चम्मच हिना पाउडर, 4 बड़े चम्मच इंडिगो पाउडर, 1 बड़ा चम्मच आंवला पाउडर, 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर और जरूरत के हिसाब से पानी।
डिस्क्लेमर- कम उम्र में बालों का सफेद होना कई शारीरिक कमजोरी को दर्शाता है, लेकिन केमिकल का इस्तेमाल आपकी स्कैल्प और बालों को कमजोर बना सकता है। ऐसे में आप नेचुरल उपायों को आजमा सकते हैं और अपनी डाइट का ध्यान रखें।