
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr.Sheshadri Juyal, Homeopathic Physician
Skin Diseases Treatment in Homeopathy in Hindi: एलोपैथी और आयुर्वेद की तरह ही, होम्योपैथी में भी कई बीमारियों का इलाज संभव है। होम्योपैथी में पाचन और श्वसन-तंत्र से जुड़ी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा, होम्योपैथी में त्वचा से जुड़ी समस्याओं का इलाज भी पूरी तरह से संभव है। शरीर के संतुलन को ठीक करके, बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। अगर आपको त्वचा पर रैशेज, खुजली और एक्जिमा जैसी समस्याएं हैं, तो भी होम्योपैथी ट्रीटमेंट को अपनाया जा सकता है। लेकिन, होम्योपैथी में त्वचा से जुड़ी समस्याओं का इलाज कैसे किया जाता है? आइए, Dr.Sheshadri's Homoeopathic Clinic, दिल्ली की होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ.शेषाद्रि जुयाल से जानते हैं-
होम्योपैथी में त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याओं का इलाज पूरी तरह से संभव है। एक्जिमा, सोरायसिस, पिंपल्स, दाद, खुजली, विटिलिगो, पित्ती, फंगल इंफेक्शन और सनबर्न जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं को होम्योपैथी में ठीक किया जा सकता है। अगर आपको त्वचा से संबंधी कोई भी समस्या है, तो आप होम्योपैथी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। इसमें प्राकृतिक तरीके से त्वचा से जुड़ी समस्याएं ठीक हो सकती हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देती है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.