होम्योपैथी में है डेंगू बुखार का इलाज, डॉक्टर से जानिए कितने हद तक है कारगर 

National Dengue Day 2024 : होम्योपैथिक में डेंगू का इलाज हो सकता है या नहीं, आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 16, 2024 1:05 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

National Dengue Day 2024 : डेंगू एक (Dengue Virus) वायरल संक्रमण है, जो 4 अलग-अलग प्रजातियों के फ्लेविवायरस के कारण होता है। यह वायरस मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छरों के काटने से लोगों के शरीर में फैलता है, जिसके लक्षण आमतौर पर 4 से 7 दिन के अंदर दिखाई देते हैं।

डेंगू के लक्षण डिजीज की गंभीरता और संक्रामक के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। बता दें कि डेंगू के अधिकांश मामले काफी हल्के होते हैं। इस स्थिति में (Dengue Symptoms) मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, पूरे शरीर पर चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके साथ-साथ (Early Sign of Dengue) तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, आंखों के सॉकेट में दर्द, मतली और उल्टी, हल्के नाक या मसूड़ों से ब्लीडिंग के साथ-साथ प्लेटलेट्स काउंट में कमी हो सकती है। डेंगू का उपचार लगभग हर पैथी में उपलब्ध है।

क्या कहते हैं होम्योपैथी डॉक्टर

नोएडा स्थिति होम्योपैथिक क्लीनिक के होम्योपैथिक डॉक्टर अभिजीत बनर्जी का कहना है कि अगर आप डेंगू से ग्रसित हैं, तो होम्योपैथी के माध्यम से डेंगू का इलाज करा सकते हैं। डेंगू के इलाज के लिए आमतौर पर ब्रायोनिया अल्बा, आर्सेनिक एल्बम, लाइकोपोडियम और बेलाडोना जैसी दवाओं को शामिल किया जाता है। इन दवाओं का प्रयोग डॉक्टर की सलाह पर ही करें। 

होम्योपैथी का इलाज डेंगू में कितना है कारगर? (How effective are Homeopathic Treatments for Dengue)

डेंगू के कई गंभीर मामलों का इलाज होम्योपैथिक दवाओं से संभव हो सकता है। ऐसे कई रिपोर्ट्स सामने आए हैं, जिसमें होम्योपैथिक इलाज के माध्यम से डेंगू के मरीजों की संख्या को कम करने में प्रभावी हुआ है। 

2001 में ब्राजील में डेंगू के प्रकोप को कम  करने के लिए यूपेटोरियम परफोलिएटम का सिर्फ एक खुराक डेंगू के मामलों में लगभग 81.5% की कमी आई।

 2007 में एक अन्य प्रकोप में होम्योपैथिक के फॉस्फोरस और क्रोटलस हॉरिडस जैसे ट्रीटमेंट्स से 3 महीनों के अंदर डेंगू के मामलों को लगभग 93% तक कम कर दिया। ऐसे में आप कह सकते हैं कि होम्योपैथिक इलाज के जरिए आप डेंगू का इलाज कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी दवा का प्रयोग करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source