होम्योपैथी से भी ठीक हो सकती हैं शरीर में छिपी ये 5 बीमारियां, बिना साइड-इफेक्ट के होगा फायदा

Homeopathy treatment: होम्योपैथी एक प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है, जो आज के समय में भी प्रभावी माना गया है। ऐसी कई बड़ी बीमारियां हैं, होम्योपैथी में जिनका इलाज करने का दावा किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 16, 2022 10:51 AM IST

होम्योपैथी (Homeopathy medicine) प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों में से एक है, जिसका जन्म 18वीं शताब्दी में हुआ था। होम्योपैथी बारे में कहा जाता है कि इससे बीमारी का जड़ से इलाज किया जाता है। इस चिकित्सा प्रणाली के एक्सपर्ट्स (होम्योपैथ) कहते हैं कि होम्योपैथी में रोग का इसकी अलग विचारधारा पर आधारित है। होम्योपैथी के चिकित्सकों का मानना है कि इस में रोग का इलाज नहीं किया जाता है, बल्कि शरीर को रोग से खुद निपटने के लिए तैयार किया जाता है और इसी कारण से रोग का जड़ से इलाज हो जाता है। वहीं कुछ होम्योपैथिक चिकित्सकों के अनुसार इस चिकित्सा प्रणाली में उन बीमारियों का इलाज भी हो जाता है, जो एलोपैथी में संभव नहीं है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। डॉक्टर पंकज अग्रवाल द्वारा टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार हम आपको ऐसी 5 बड़ी बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इलाज होम्योपैथिक दवाओं की मदद से किया जा सकता है।

1. ऑटोइम्यून रोग का इलाज है होम्योपैथी

एलोपैथिक मेडिसिन सिस्टम में ज्यादातर ऑटोइम्यून बीमारियों का कोई इलाज नहीं है और दवाओं की मदद से सिर्फ इन बीमारियों के लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन होम्योपैथी में दावा किया जाता है, कि होम्योपैथिक दवाओं से कई स्वप्रतिरक्षित रोगों को ठीक किया जा सकता है।

2. होम्योपैथी में डिजनरेटिव डिजीज का इलाज

ऐसी बीमारियों जो शरीर की मांसपेशी, हड्डी या किसी अन्य संरचना के ऊतक को क्षति पहुंचाती हैं उन्हें अपक्षयी रोग यानी डिजनरेटिव डिजीज कहा जाता है। ऐसे कई डिजनरेटिव रोग हैं, जिनका इलाज होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की मदद से किया जा सकता है।

3. मासिक धर्म से जुड़ी बीमारियों का इलाज है होम्योपैथी

महिलाओं को कई ऐसी बीमारियां हो जाती हैं, जो उनके मासिक धर्म चक्र को प्रभावित या पूरी तरह से बंद कर देती हैं। होम्योपैथी में दावा किया जाता है, कि महिलाओं के मासिक चक्र से जुड़ी बीमारियों का जड़ से इलाज किया जा सकता है।

4. होम्योपैथी में मानसिक बीमारियों का इलाज

होम्योपैथिक दवाओं की मदद से सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि कई मानसिक बीमारियों का इलाज भी किया जा सकता है, जिनमें बाइपोलर डिसऑर्डर, ऑटिज्म और डिप्रेशन जैसी बड़ी बीमारियां भी शामिल हैं। साथ ही होम्योपैथी में कई मूड डिसऑर्डर भी ठीक किए जाते हैं।

5. होम्योपैथी में मौसमी बीमारियों का इलाज

होम्योपैथी दवाओं को कई मौसमी बीमारियों का इलाज करने में भी काफी प्रभावी माना गया है। इनमें आमतौर पर बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण और एलर्जी जैसी कई बीमारियां हैं, जिस पर होम्योपैथी की अच्छी पकड़ मानी गई है।

हालांकि, होम्योपैथी दवाओं की मदद से किन बीमारियों का जड़ से इलाज किया जा सकता है इसपर हुई रिसर्च के पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए हैं। साथ ही हर व्यक्ति के शरीर की तासीर अलग होती है, जिनमें से कुछ लोगों के शरीर पर होम्योपैथी काम नहीं कर पाती हैं जबकि अन्य व्यक्ति के शरीर पर प्रभावी रूप से काम करती है। हालांकि, आजकल होम्योपैथी के साथ-साथ कुछ एलोपैथी दवाएं भी दी जाने लगी हैं ताकि साथ ही साथ लक्षणों को कंट्रोल किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source