क्या होम्योपैथी दवा से ठीक हो सकता है थायराइड? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर 

Can Homeopathy Cure Thyroid Conditions :  थायराइड का इलाज कई स्थिति में संभव हो सकता है। आइए डॉक्टर से जानते हैं इस विषय के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 3, 2024 11:17 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Can Homeopathy Cure Thyroid Conditions : थायराइड आज के समय में काफी ज्यादा सामान्य बीमारी हो चुकी है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थायराइड की समस्या अधिक होती है। थायराइड दो तरह के होते हैं, जिसमें हाइपोथायराइड और हाइपरथायराइड शामिल है। इन दोनों ही थायराइड में मरीजों को दवा की जाती है। थायराइड की दवा अगर एक बार शुरू हो जाए, तो इसे कई दिनों तक खाना पड़ जाता है। वहीं, कई लोगों को लगता है कि अगर एक बार थायराइड हो गया है, तो जिंदगीभर दवा खाना पड़ जाएगा। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में जानने के लिए हमने नोएडा स्थिति होम्योपैथिक क्लीनिक के होम्योपैथिक डॉक्टर अभिजीत बनर्जी से बातचीत की। डॉक्टर से जानते हैं क्या थायराइड होने पर हमेशा लेनी पड़ती है, क्या होम्योपैथिक की दवा से थायराइड ठीक हो सकता है?

क्या होम्योपैथिक में है थायराइड का इलाज? ( Can Homeopathy cure Thyroid permanently)

डॉ. अभिजीत बनर्जी का कहना है कि थायराइड का पूरी तरह से इलाज होम्योपैथिक में किया जा सकता है। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि मामला अधिक पुराना न हो। अगर आपको थायराइड की परेशानी हुए 5 से 6 साल से कम है, तो इस स्थिति में थायराइड का इलाज किया जा सकता है। वहीं, अगर थायराइड का केस 10 साल से अधिक है, तो इस स्थिति में थायराइड का इलाज करना मुश्किल हो सकता है। अगर आपकी स्थिति गंभीर है, तो एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

होम्योपैथिक में कैसे होता है थायराइड का इलाज?

डॉ. अभिजीत का कहना है कि होम्योपैथिक में किसी भी बीमारी का इलाज 2 तरह से होता है। पहला तरीका मानसिक स्थिति में सुधार और शारीरिक लक्षणों को जानकर उसमें सुधार। डॉक्टर मानसिक और शारीरिक स्थिति में बदलाव के कारणों और लक्षणों में सुधार करने के लिए कुछ दवाएं देते हैं। इस ट्रीटमेंट को क्लासिक ट्रीटमेंट कहा जाता है।

वहीं, दूसरा तरीका होता है किसी भी बीमारी का स्पेसिफिक ट्रीटमेंट करना है। इसमें किसी बीमारी से ग्रसित मरीजों को 6 से 7 तरह की अलग-अलग दवाएं दी जाती हैं। जो दवा मरीज को सूट कर जाता है, उसे लंबे समय तक चलाया जाता है। हालांकि, इस तरह का ट्रीटमेंट उतना अधिक प्रभावी नहीं होता है। क्योंकि शुरुआत में मरीजों की स्थिति में सुधार की जा सकती है, लेकिन धीरे-धीरे दवा का असर कम होने लगता है।

थायराइड मरीजों का जड़ से इलाज कब हो सकता है?

अगर आपको लंबे समय से थायराइड नहीं है, तो ऐसी स्थिति में थायराइड का इलाज हो सकता है। अगर आपका टीएसएच स्तर 200 या इससे कम हो तो इस स्थिति में भी थायराइड का इलाज काफी हद तक संभव है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source