
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : May 6, 2024 10:59 AM IST
Room heaters can circulate dust particles, pet dander, and other allergens, exacerbating allergies and triggering asthma attacks. Regular cleaning and maintenance of the heater can minimize allergen circulation, ensuring a healthier environment.
Can homeopathy help with asthma : अस्थमा का अटैक आना एक गंभीर स्थिति है। अस्थमा का इलाज पूरी तरह से संभव नहीं है, इस बात से आप काफी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। अस्थमा की शिकायत होने पर अक्सर हम एलोपैथी ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होम्योपैथिक की मदद से भी अस्थमा में होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है। अस्थमा का इलाज दवा के माध्यम से और उसके एलर्जी कारकों से परहेज करके सबसे बेहतर ढंग से किया जा सकता है। आइए जानते हैं अस्थमा का होम्योपैथिक में इलाज संभव है या नहीं?
नोएडा स्थित डॉक्टर बनर्जी क्लिनिक के डॉक्टर अभिजीत बनर्जी का कहना है कि अस्थमा का किसी भी मेडिकल में पूरी तरह से इलाज संभव नहीं है। होम्योपैथिक में भी इसका पूरी तरह से इलाज नहीं किया जा सकता है। हालांकि, होम्योपैथिक की दवाओं की मदद से अस्थमा के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। कुछ दवाएं देकर वायुमार्ग की मांसपेशियों को आराम दिया जाता है। ऐसे में अगर आपको अस्थमा की परेशानी है, तो एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेकर होम्योपौथिक की दवाएं लें।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्थमा का बेहतर उपचार इनहेलर होता है। इसकी मदद से सांस लेने में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है। अगर आपकी स्थिति गंभीर है, तो एक बार एक्सपर्ट की मदद लेकर दवाएं या फिर अन्य उपचारों की मदद लें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार किया जा सके।
अस्थमा के लक्षणों में सुधार के लिए आप होम्योपैथिक या एलोपैथिक जैसे किसी भी उपचार का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर अस्थमा अटैक की स्थिति में एलोपैथिक का उपचार बेस्ट माना गया है। ncbi की रिपोर्टके मुताबिक, एलोपैथिक उपचार, अन्य उपचारों की तुलना में अस्थमा अटैक होने की संभावना को कम कर सकते हैं। एलोपैथी उपचार के माध्यम से फेफड़ों के कार्यों के साथ-साथ लक्षणों में सुधार करने में प्रभावी साबित हुआ है।