दांतों के कोने-कोने में जमा पीलेपन की परत को कम कर सकता है ये नुस्खा, तुरंत आजमाएं

Pile Dant Kaise Saaf kare : दांतों को चमकाने के लिए आप कई तरह के नुस्खों का आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 17, 2023 2:31 PM IST

Pile Dant Kaise Saaf kare : चेहरे पर अगर मुस्कान बनी रहे है, तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। लेकिन कई बार दांतों के पीलेपन की वजह से हम मुस्कारा भी नहीं पाते हैं। अगर आपको भी इस तरह की समस्या हो रही है, तो परेशान न हों। यदि बार-बार दांतों को साफ करके के बाद भी आपके दांतों का पीलापन कम नहीं हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं दांतों का पीलापन कम करने के लिए क्या करें?

किन कारणों से दांत पीले होते हैं?

दांतों के पीले होने की कई वजह हो सकती हैं, जैसे-

  •  खाने-पीने की चीजों में गड़बड़ी होना। 
  • दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन करना। 
  • दांतों की अच्छे से क्लीनिंग न करना
  • दांतों की सफाई के बिना खाना खा लेना, इत्यादि।

दांतों का पीलापन कैसे करें कम?

सरसों का तेल और नमक का करें इस्तेमाल

दांतों का पीलापन कम करने के लिए आप सरसों तेल और नमक का प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच सरसों तेल लें, इसमें 2 से 3 चुटकी सफेद नमक डालें। दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इससे दांतों पर लगाकर मंजन की तरह रगड़ें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से दांतों की बदबू कम हो सकती है। 

केले के छिलकों को रगड़ें

दांतों को चमकाने के लिए केले के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फल सेहत के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही आपके दांतों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए केले का छिलका लें, अब इसे दांतों पर अच्छी तरह से रगड़ें। इससे दांत साफ हो सकते हैं। 

सरसों और हल्दी से दांत होंगे क्लीन

दांतों को मोतियों की तरह चमकाने के लिए आप सरसों और हल्दी के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। यह दांतों को चमकाने में काफी असरदार हो सकती है। इसके लिए 1 चम्मच सरसों तेल में 1 चम्मच हल्दी को मिक्स कर लें। इसके बाद इसे दांतों पर अच्छे से रगड़ें। ऐसा करने से दांत काफी क्लीन नजर आएंगे। साथ ही दांतों के कोनों-कोनों में जमा पीलापन कम हो सकती है। 

दांतों को चमकाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपके दांत काफी खराब हो रही हैं, तो ऐसी स्थिति में डेंटिस्ट से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source