Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बवासीर के घरेलू नुस्खे सालभर हुए काफी ज्यादा सर्च, जानिए मल त्याग को कैसे करें आसान

Piles Home Remedies : बवासीर के लिए घरेलू नुस्खों को काफी ज्यादा सर्च किए गए हैं। अगर आप भी इस विषय पर सर्च कर रहे हैं, तो यहां आपका सर्च खत्म हो सकता है। आइए जानते हैं बवासीर के घरेलू नुस्खे क्या हैं?

बवासीर के घरेलू नुस्खे सालभर हुए काफी ज्यादा सर्च, जानिए मल त्याग को कैसे करें आसान
Piles Home Remedies

Written by Mishra Kishori |Updated : December 7, 2024 4:26 PM IST

Year Ender 2024 : बवासीर आज के समय में काफी कॉमन बीमारी हो चुकी है, इसलिए अक्सर लोग इस बीमारी के घरेलू उपाय गूगल पर सर्च करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल पर बवासीर के घरेलू उपचार को काफी ज्यादा सर्च किए गए हैं। अगर आप भी बवासीर के घरेलू उपचार सर्च कर रहे हैं, तो इस लेख में हम आपके इस सर्च को पूरा करेंगें। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे असरदार उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे काफी हद तक बवासीर की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इन नुस्खों की मदद से आप बवासीर के दौरान मल त्याग की परेशानी को दूर किया जा सकता है। साथ ही दर्द और ब्लीडिंग की परेशानी से भी छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं बवासीर की परेशानी को दूर करने के घरेलू नुस्खे क्या (Piles Home Remedies) हैं?

एलोवेरा बवासीर का करे इलाज

बवासीर में होने वाली सूजन, दर्द और घाव को कम करने के लिए आप एलोवेरा का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें सूजनरोधी गुण होते हैं, जो बवासीर के दौरान होने वाले दर्द और जलन को शांत कर सकते हैं। एलोवेरा की मदद से सूजन को कम करने और उपचार को बढ़ावा देने में काफी हद तक मदद मिलती है। इसका प्रयोग आप प्रभावित क्षेत्र पर सीधे तौर पर करें। इससे काफी लाभ मिल सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर से बवासीर की परेशानी होगी कम

एप्पल साइडर विनेगर बवासीर में होने वाली सूजन को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में प्रभावी हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब कॉटन बॉल की मदद से इसे बवासीर से प्रभावित वाले हिस्से पर लगाएं। इससे काफी हद तक आपकी परेशानी कम हो सकती है।

Also Read

More News

नारियल तेल बवासीर में है फायदेमंद

नारियल के तेल में प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण होता है। साथ ही इसमें सूजनरोधी एजेंट है जो बवासीर से जुड़े दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है। आप इसका प्रयोह मल त्याग के बाद और सोने से पहले प्रभावित क्षेत्र पर करें। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम होगी।

फाइबर युक्त आहार का करें सेवन

बवासीर के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए आप फाइबर युक्त आहार का सेवन करें। यह मल को सॉफ्ट करके उन्हें आसानी से निकालने में मदद कर सकता है। इससे मलाशय पर कम दबाव पड़ता है। फाइबर युक्त आहार के रूप में आप अपने डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फलियों को जोड़ सकते हैं।

आइस पैक की लें मदद

बवासीर होने पर मल त्याग के दौरान काफी दर्द और सूजन होने लगती है। इस स्थिति से राहत पाने के लिए आप आइस पैक का प्रयोग कर सकते हैं। आइस पैक्स दर्द और सूजन को कम करने में प्रभावी होते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए एक सूती कपड़े पर थोड़े से बर्फ लपेट लें। इसके बाद कुछ समय तक प्रभावित हिस्से पर इसकी सिंकाई करें। इससे दर्द और सूजन की समस्या कम हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।