• हिंदी

रात को सोने से पहले हल्दी में मिलाकर फेस पर लगा लें ये एक चीज, एक हफ्ते में गायब हो जाएंगी झुर्रियां

रात को सोने से पहले हल्दी में मिलाकर फेस पर लगा लें ये एक चीज, एक हफ्ते में गायब हो जाएंगी झुर्रियां

झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का प्रयोग ही कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक असरदार घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं।

Written by TheHealthSite Web Desk |Updated : October 2, 2023 2:31 PM IST

Wrinkles Home Remedy: हर कोई चाहता है कि वो हमेशा खूबसूरत और जवां दिखे। लेकिन बढ़ती उम्र के कारण हमारे चेहरे पर झुर्रियां और पिगमेंटेशन जैसे एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, हमारी स्किन ढीली पड़ना शुरु हो जाती है। कई बार तो उम्र से पहले ही चेहरे पर एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनसे भी कोई खास फायदा नहीं होता। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन की सही देखभाल करें। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का प्रयोग ही कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक असरदार घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपकी झुर्रियों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

झुर्रियों को कैसे दूर करें - How to Get Rid Of Wrinkles

चेहरे की झुर्रियां हमारे पूरे लुक को खराब कर देती हैं। साथ ही, ये हमारे चेहरे की खूबसूरती को भी कम कर देती हैं। ऐसे में, कई लोग झुर्रियों को छुपाने के लिए मेकप का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, नारियल तेल में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन के लिए काफी जरूरी होता है। चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से त्वचा में कसाव आता है। साथ ही, झुर्रियों और दाग-धब्बों से छुटकारा भी मिलता है। वैसे तो आप चेहरे पर सिर्फ नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप बेहतर रिजल्ट पाना चाहते हैं, तो इसमें हल्दी मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। यह एक ऐसा कमाल का नुस्खा है, जो एक हफ्ते में आपके चेहरे पर पड़ी झुर्रियों को कम करने में आपकी मदद करेगा।

झुर्रियां हटाने के लिए हल्दी और नारियल तेल

नारियल तेल और हल्दी, दोनों में ही औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हमारी स्किन के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। ये हमारी स्किन संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।  हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप हल्दी और नारियल तेल को एक साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन को बहुत फायदे मिलते हैं। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ गई है, तो इसके लिए आपको एक चम्मच नारियल तेल और एक चुटकी हल्दी लेनी है। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करना है। इस पेस्ट को रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सुबह उठकर पानी से चेहरा धो लें। रोज एक हफ्ते तक इस पेस्ट को लगाने से आपको जल्दी असर देखने को मिलेगा।

Also Read

More News