hamburger icon
A
Read in English

स्किन पर सफेद जिद्दी दाग से हैं परेशान? इन उपायों से कुछ ही दिनों में करें छूमंतर

हर साल 25 जून को वर्ल्ड विटिलिगो डे 2020 (World Vitiligo Day 2020) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में सफेद दाग के प्रति फैली भ्रांतियों को कम करना और जागरुकता फैलाना है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 25, 2020 1:33 PM IST

World Vitiligo Day 2020 : शरीर के किसी भी अगर पर सफेद रंग के धब्बे होना, बहुत ही जटिल समस्या है। इसे आम बोलचाल की भाषा में सफेद दाग कहते हैं। वहीं, मेडिकल भाषा में इसे विटिलिगो कहते हैं। हर साल 25 जून को वर्ल्ड विटिलिगो डे 2020 (World Vitiligo Day 2020) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में सफेद दाग के प्रति फैली भ्रांतियों को कम करना और जागरुकता फैलाना है।

सफेद दाग (White Patches Home Remedies) की समस्या कई अलग-अलग कारणों के चलते होती है। यह मेलेनिन बनाने वाली कोशि‍काओं पर प्रतिरोधकता का प्रभाव,  पराबैंगनी किरणों का प्रभाव, अनुवांशि‍कता, अत्यधि‍क तनाव, त्वचा पर किसी प्रकार का संक्रमण होना, विटामिन बी 12 की कमी इत्यादि के कारणों से हो सकता है। कुछ ऐसे घरेलू उपाय (Home Remedies of Vitiligo) हैं, जो सफेद दाग को मिटाने में आपकी मदद कर सकता है।

तांबा

स्किन में मेलेनिनन के निर्माण में तांबा बहुत ही मददगार होता है। इसके लिए आप एक तांबे के बर्तन में पानी भरकर इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं। सालों पुराना ये तरीका मेलेनिन निर्माण में आपकी सहायता कर सकता है।

नारियल तेल

नारियल का तेल स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इसमें संक्रमण रोधी और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। सफेद दाग पर दिन में 2 से 3 बार मसाज करने से आपको राहत मिल सकती है।

हल्दी

हल्दी के पाउडर को सरसो के तेल में लेप बनाकर लगाने से यह स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। हल्दी का लेप तैयार करने के लिए 250 ग्राम सरसों के तेल में 5 बड़े चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाएं। इस लेप को दिन में कम से कम दो बार प्रभावित स्किन पर लगाएं। करीब 1 साल तक ऐसा करने से आपको सफेद दाग से राहम मिल सकती है।

नीम

नीम में रक्तशोधक और संक्रमण विरोधी तत्वों पाए जाते हैं। यह स्किन से जुड़ी कई समस्याओं के लिए औषधि‍ की तरह काम करता है। नीम की पत्त‍ियों में छाछ मिलाकर पीसकर इसका लेप तैयार करें। इस लेप को अपने स्किन पर लगाएं। जब यह पूरी तरह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। इसके साथ ही आप नीम का तेल भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

लाल मिट्टी

लाल मिट्टी में तांबा प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। तांबा मेलिनिन के निर्माण में सहायक है। इसकी मदद से आप स्किन के खोए रंग को वापस ला सकते हैं। लाल मिट्टी में अदरक का रस मिलाकर इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। यह स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

वर्ल्ड विटिलिगो डे: बीमारी नहीं है सफेद दाग की समस्या, महज भ्रांतियां हैं ये 4 बातें

बार-बार पेशाब आने को ना करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर परेशानियां वजह

Heart Failure Risk: टाइप 2 डायबिटीज़ से बढ़ जाता है हार्ट फेलियर और मृत्यु का ख़तरा, स्टडी में हुआ खुलासा