Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Breastfeeding Week 2021: ब्रेस्ट और निप्पल पर होने वाले क्रैक्स को ठीक करने के घरेलू उपाय

World Breastfeeding Week 2021: शिशु को दूध पिलाने के बाद करती हैं ये गलतियां तो ब्रेस्ट या निप्पल पर क्रैक्स, दर्द जैसी समस्या शुरू हो सकती है।इन टिप्स को आजमाकर (How to get rid of cracks on Breasts) क्रैक्स की समस्या से पाएं छुटकारा.....

World Breastfeeding Week 2021: ब्रेस्ट और निप्पल पर होने वाले क्रैक्स को ठीक करने के घरेलू उपाय
ब्रेस्ट और निप्पल पर होने वाले क्रैक्स को ठीक करने के घरेलू उपाय...

Written by Anshumala |Published : August 5, 2021 2:49 PM IST

Cracked Nipples in Hindi: जो महिलाएं अपने बच्चे को अपना दूध पिलाती हैं, कई बार उनके ब्रेस्ट या निप्पल पर क्रैक्स पड़ जाते हैं। वैसे तो यह कॉमन समस्या है, लेकिन कई बार इसकी वजह से स्तनों के आसपास की त्वचा ड्राई हो जाती है, जिससे असहज महसूस होता है। कभी-कभी दर्द भी होने लगता है। जब शिशु दूध पीता है, तो निप्पल पर लगातार दबाव पड़ता है, इससे भी क्रैक्स की समस्या हो सकती है। ब्रेस्ट की त्वचा ड्राई होने से भी क्रैक्स (Cracks on Breasts) हो जाता है। ऐसे में आपको अपने ब्रेस्ट की देखभाल, साफ-सफाई करने की जरूरत होती है, क्योंकि किसी भी तरह की समस्या, इंफेक्शन होने से शिशु की सेहत को नुकसान हो सकता है। यदि आपके ब्रेस्ट या निप्पल पर क्रैक्स या दरारें हैं, अधिक ड्राई है, तो इन टिप्स को आजमाकर (How to get rid of cracks on Breasts) देखें.....

ब्रेस्ट पर होने वाले क्रैक्स को ठीक करने के घरेलू उपाय

1 बच्चे को अपना दूध पिलाते समय सही पोजीशन में खुद भी बैठें और उसे भी अपनी गोद में लिटाएं। ध्यान दें कि बच्चा निप्पल को सही ढंग से पकड़ पा रहा हो। बहुत दूर उसका मुंह रहेगा, तो निप्पल खिंच सकता है, जिससे क्रैक्स (cracks on Breasts) हो सकता है। दूर रहने पर शिशु का भी पेट सही से नहीं भरेगा और आपके ब्रेस्ट में दर्द और क्रैक्स की समस्या बढ़ सकती है।

2  यदि ब्रेस्ट या निप्पल पर क्रैक्स (Cracked Nipples cure in Hindi), ड्राईनेस की समस्या हो रही है, तो ब्रेस्ट मिल्क से मसाज कर सकती हैं। इससे ब्रेस्ट में होने वाला दर्द कम होगा। निप्पल मुलायम होगा। दरअसल, इस दूध में कुछ हीलिंग प्रॉपर्टीज होते हैं, जो एंटीबायोटिक्स की तरह काम करते हैं। इससे ब्रेस्ट के क्रैक्स से छुटकारा पा सकती हैं।

Also Read

More News

3 यदि निपल्स पर खुजली, घाव या क्रैक्स की समस्या (cracks on Breasts treatment) हो रही है, तो सिकाई करें। इसके लिए गर्म पानी में नमक डालें। इस पानी में कॉटन डुबाकर ब्रेस्ट और निप्पल को साफ करें, उसकी सिकाई करें। दर्द, खुजली, घाव, दरारों या क्रैक्स से छुटकारा मिलेगा।

4 जब आप दूध पिला लें, तो ब्रेस्ट की सफाई करना ना भूलें। इससे बच्चेको भी इंफेक्शन नहीं होगा। स्तनपान कराने के बाद ब्रेस्ट और निप्पल को साफ करके सूखने दें। दूध पिलाने के तुरंत बाद ही ब्रा ना पहन लें। इससे ब्रेस्ट पर लगा दूध सूखता नहीं है। सफाई ना करने से भी जलन, क्रैक्स की समस्या हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5  क्रैक्स (Cracked Nipples in Hindi), जलन, ड्राइनेस जैसी समस्या होने पर आप ब्रेस्ट पर शहद, नारियल या जैतून का तेल भी लगाकर मालिश कर सकती हैं। इससे क्रैक्स, खुजली, जलन की समस्या जल्दी ठीक हो सकती है। ब्रेस्ट पर मालिश करने से सूजन, दर्द भी कम होता है। लेकिन, कुछ भी लगाने के बाद स्तनों को अच्छी तरह से साफ कर लें।

About the Author

... Read More