Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आजकल पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट देने वाली अदरक का रस (Ginger Water in Winter) जरूरी होता है. सर्दियों में शरीर को एंटी-बैक्टीरियल खाद्य पदार्थ (Winter Special Food) की जरूरत होती है. अदरक एक एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-बैक्टीरियल फूड है. कोल्ड में सर्दी-जुकाम और ठंड लगने खतरा सबसे ज्यादा होता है. कपकपाती सर्दी में शरीर को गर्म करने के लिए आप भी अदरक का रस पी रहे हैं या नहीं. अगर अदरक का सेवन नहीं कर रहे हैं, तो पहले इसके फायदे (Ginger Benefits) जान लें फिर आप भी अदरक का रस जरूर डाइट में शामिल करने लग जाओगे. आइए जानते हैं अदरक के रस के फायदे (Ginger water in Winter) क्या-क्या हैं और सर्दी में यह क्यों जरूरी है.
जब कड़ाके की ठंड पड़ती है तो ठंड लगने का डर रहता है. ऐसे में अदरक का सेवन फायदेमंद होता है. अगर आप सर्दियों के मौसम में नियमित तौर पर अदरक का पानी पीते हैं, तो आपको ठंड नहीं लगती है. कोल्ड में सर्दी जुकाम से भी अदरक का पानी बचाता है. सर्दी के मौसम में दूध में अदरक मिलाकर पीने से जड़ से खत्म हो जाती हैं ये 4 बीमारियां.
मौसम जब ठंडा होता है तो पाचन तंत्र खराब होने का भी डर होता है. आपको कुछ खास नहीं करना है अदरक को छीलकर रात में पानी में डाल दें और सुबह उस पानी को पी लें. कैसी भी ठंड हो आपका पाचन कभी भी खराब नहीं होगा. सर्दियों में खाएं अदरक का मुरब्बा, सेहत को होंगे कई फायदे.
गर्मी का मौसम हो या सर्दी का मौसम हर मौसम में आप अदरक का सेवन वजन कम करने के लिए कर सकते हैं. मोटापा घटाने के साथ-साथ अदरक खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है. डायबिटीज रोगियों के लिए भी अदरक फायदेमंद होता है. अदरक का सेवन करें ऐसे, वजन होगा झटपट कम जरूर आजमाएं.
विंटर में बालों और त्वचा की विशेष देखभाल करनी होती है. अगर आप सर्दियों में अदरक का सेवन करते हैं, तो बालों और स्किन की समस्या से बच जाते हैं. अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ विटामिन ए और सी होता है. इन पोषक तत्वों के कारण अदरक बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. त्वचा और बालों के लिए अदरक के आश्चर्यजनक फायदे.
अक्सर लोगों को सर्दियों में दर्द की परेशानी होती है. गठिया और जोड़ों की दर्द की परेशानी से बचने के लिए भी अदरक का सेवन करना चाहिए. एक्सरसाइज करने के बाद होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए भी अदरक का सेवन लाभदायक होता है. अदरक वाला दूध पीने से सेहत को होते हैं कई लाभ.