
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 28, 2019 6:48 PM IST
सर्दियों में रूखी त्वचा से नहीं होंगे परेशान, जब अपनाएंगे ये उपचार। © Shutterstock
सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा हमारी त्वचा डैमेज होती है। रूखी-सूखी और बेजान सी त्वचा (Winter Skin Care) से हर कोई परेशान रहता है। ऐसे में विंटर स्किन केयर के बारे में आपको ध्यान अभी से देना शुरू कर देना चाहिए, खासकर तब जब आपकी त्वचा रूखी हो। चेहरे पर ड्राइनेस के कारण खुजली, रेडनेस हो जाती है। इस मौसम में त्वचा पर झुर्रियों की समस्या भी काफी बढ़ जाती है। अक्सर लोग ड्राइनेस से बचने के लिए कई तरह के लोशन, कोल्ड क्रीम, मॉस्चराइजर आदि अप्लाई करते हैं, लेकिन फर्क कुछ भी नजर नहीं आता है। यदि आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपकी त्वचा रूखी (Winter Skin Care) और बेजान ना हो जाए, तो इससे बचने के लिए आप सबसे पहले हार्श साबुन और केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बंद कर दें। इनकी जगह आप ये घरेलू उपचार (home remedies for Winter Skin Care) ट्राई करके देखें...
जैतून के तेल या ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व काफी अधिक होते हैं। ये सभी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा ऑलिव ऑयल से यदि आप शरीर की मालिश करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन-ई त्वचा को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है।
बादाम से ना सिर्फ त्वचा हेल्दी होती है, बल्कि यह बालों को भी पोषण देता है। सर्दियां आने से पहले ही आप आमंड ऑयल अपनी त्वचा पर अप्लाई करना शुरू कर दें। जिनकी त्वचा बहुत अधिक ड्राई होती है, उन्हें इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इस तेल को सप्ताह में दो बार त्वचा पर अप्लाई करके त्वचा की मालिश करें। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहेगी।
Argan Oil Benefits : त्वचा और बालों को पोषण दे आर्गन ऑयल, जानें इसके अन्य लाभ
दही खाने से हड्डियों को तो मजबूती मिलती ही, यह बाल और त्वचा को भी हेल्दी रखता है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन अधिक होता है। चेहरे पर दही से बना फेस पैक अप्लाई करें, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिक्ल्स से त्वचा को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। दही एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। थोड़ा सी दही लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से 15 मिनट मसाज करें। फिर थोड़ी दूरे सूखने के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद चेहरा पानी से धो लें। इससे त्वचा कोमल होने के साथ ही ड्राइनेस भी दूर हो जाएगी।
सर्दियों में त्वचा की नमी कहीं खो सी जाती है। इसे बरकरार रखने के लिए हल्दी और तेल का यूज करें। तेल एक अच्छा मॉइस्चराइजिंग एलिमेंट होता है। आप इसके लिए कोई भी तेल जैसे कोकोनट, ऑलिव ऑयल, आमंड ऑयल यूज कर सकती हैं। इसमें थोड़ी से हल्दी मिलाकर त्वचा पर मालिश करें। सर्दियों में अक्सर लोग पानी पीना छोड़ देते हैं, इससे भी त्वचा ड्राई रहने लगती है। आप ऐसा ना करें। आंतरिक और बाहरी रूप से हाइड्रेटेड रहने के लिए खूब पानी पिएं।
Skin Care Tips : पपीते का फेस पैक चेहरे में लाए जान, रखे स्किन हेल्दी