... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 23, 2020 11:06 AM IST
कोरोनावायरस के गंभीर मरीजों को ब्लड क्लॉटिंग का खतरा, इस तरह खून को करें पतला
Coronavirus And Blood Clotting : कोरोनावायरस के मामले दुनियाभर में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस महामारी के नए-नए लक्षण आय दिन सामने आते रहते हैं। हाल ही में जर्नल ऑफ अमेरिकल कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि कोरोना से गंभीर रूप से पीड़ित मरीज के शरीर में खून के थक्के (Blood Clotting) बन रहे हैं। यह खून के थक्के मरीजों के लिए जानलेवा (Coronavirus And Blood Clotting) साबित हो सकते हैं।
मेडिकल की भाषा में खून का थक्का जमने को ब्लड क्लॉटिंग कहते हैं। ब्लड क्लॉट होना अच्छा माना जाता है, क्योंकि जब किसी व्यक्ति को चोट लगती है, तो इसी की वजह से शरीर से खून बहना बंद होता है। लेकिन जब यही क्लॉट शरीर के अंदर बनता है और इसे बाहर निकलने की जगह नहीं मिलती है, तो यह किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा हो सकती है। ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को आप इन मसालों के जरिए ठीक कर (Coronavirus And Blood Clotting) सकते हैं-
कौमारिन नाम यौगिक दालचीनी में पाया जाता है, जिसमें खून को पतला करने का गुण पाया जाता है। दालचीने के सेवम से ब्लड सुर्कलेशन में सुधार आता है। कौमारिन का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से लिवर प्रभावित हो सकता है। इसलिए दालचीनी का इस्तेमाल कम से कम मात्रा में करें।
ब्लड क्लॉटिंग को स्लो करने में अदरक आपकी मदद करता है और खून के पतलेपन को प्रेरित कर सकता है। ब्लड में सैलिसिलेट नाम का प्राकृतिक केमिकल होता है, जो कई तरह के पौधों में भी पाया जाता है। यह ब्लड का थक्का जमने से रोकने में हमारी मदद कर सकता है। ब्लड को पतला करने में अदरतक आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा शरीर में सूजन को भी कम करने में भी अदरक आपकी मदद करता है।
केयेन मिर्च में ब्लड को पतला करने का गुण होता है, जो धमनियों और नसों में होने वाले ब्लड क्लॉटिंग को रोकने का काम करती है। केयेन मिर्च में ब्लड को पतला करने के लिए उच्च मात्रा में सैलिसिलेट होता है, ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर को भी कम करने में आपकी मदद करता है।
शरीर के मुक्त कणों को मारने में लहसुन आपकी मदद करता है, इससे कोशिकाओं को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है। यह शरीर में प्लेटलेट काउंट को बेहतर करने में आपकी मदद करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। लहसुन ब्लड को पतला करने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारता है। लहसुन को एंटीथ्रॉम्बोटिक गतिविधि के लिए पहचाना गया है, यानी एंटीथ्रॉम्बोटिक एजेंट रक्त के थक्के के गठन को कम करने में मदद कर सकता है।
हल्दी में करक्यूमिन नामक मुख्य तत्व एक एंटीकोआगुलंट के रूप में कार्य करता है। यह ब्लड को पतला करने में हमारी मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल और प्लाक को हटाने में मदद करता है, इस तरह यह रक्त के थक्के को रोकता है।
डायबिटीज का शिकार होने से बचा सकती हैं ये 6 आदतें, आज से ही अपना लें इन्हें
एक दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक खाना हो सकता है घातक, रिसर्च में खुलासा