लंबे समय तक पीरियड्स क्यों रहते हैं? जानें इसे ठीक करने के 3 आसान और असरदार घरेलू उपाय

Der Tak Periods Kyu Hota Hai: क्या आपको भी जब पीरियड्स होते हैं तो वह 7 से ज्यादा दिन तक रहते हैं? अगर हां तो इसका मतलब है कि आपका शरीर ज्यादा खून निकाल रहा है। आइए जानते हैं, पीरियड्स को जल्दी खत्म करने के कौन से तरीके हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 15, 2025 7:36 PM IST

Lambe Samay Tak Periods Hone Par Kya Kare: आमतौर पर नॉर्मल पीरियड की अवधि 4 से 7 दिन तक होती है, जिस दौरान महिलाओं का 30- 40 ml ब्लड ब्लीड करती हैं। लेकिन घर मेंसुरल साइकिल सात से ज्यादा दिनों के लिए रहे तो इसे प्रोलोंगड पीरियड कहा जाता है, जो रक्त की हानि का कारण बनता है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जी हां, आज हम आपको 5 असरदार नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं तो नेचुरल तरीके से आपकी ज्यादा दिन चल रहे पीरियड्स को रोकने में मदद करेंगे।

अगर आपको अधिक मात्रा में पीरियड्स होते हैं तो रोजाना अलसी के बीजों का सेवन करना शुरू कर दें। कई शोथ बताते हैं कि अलसी के बीज पीरियड्स को नियमित करने में मदद कर सकते हैं। आप अपने पराठे, ओट्स, मूसली, पकी हुई सब्जियों या दही में पिसी हुई अलसी के बीज मिलाकर खा सकते हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप डाइट से जुड़े इस बदलाव के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

डाइट में शामिल करें प्रोटीन

आप अपनी डाइट में सोया प्रोटीन को जरूर शामिल करें क्योंकि ये आपके लंबे समय तक चलने वाले मासिक धर्म चक्र को नियमित करने में मददकरता है। इसके लिए टोफू, सोया दूध, सोया नट्स, टेम्पेह और स्प्राउट्स विकल्प हो सकते हैं। वहीं अगर आपको पीरियड्स में ज्यादा दर्द होता है तो यह उपाय इसके लिए भी फायदेमंद है।

विटामिन ए से रिच फूड खाएं

लंबे समय तक मासिक धर्म वाली महिलाओं के रक्त में विटामिन ए का स्तरस्वस्थ महिलाओं की तुलना में कम हो सकता है।  विटामिन ए के समृद्ध स्रोतों में पनीर, अंडे, तैलीय मछली, दूध, दही, फोर्टिफाइड कम वसा वाले स्प्रेड, लीवर और लीवर उत्पाद शामिल हैं। आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी स्वास्थ्य सेवा पेशेवर की सलाह लें।

हल्दी या दालचीनी वाला दूध पिएं

पीरियड्स को रेगुलर बनाने के लिए और उन्हें ठीक अंतराल में चलने के लिए आप दूध में हल्दी या दालचीनी डालकर पी सकते हैं। यह दोनों ही आपकी ब्लीडिंग को कम करने, पेट दर्द को कम करने और ज्यादा दिनों तक होने वाले पीरियड्स को ठीक करने में फायदेमंद साबित होंगे। आप इन्हें सुबह या रात को पीना शुरू कर सकते हैं।

Highlights

  • लंबे समय तक पीरियड्स होने की समस्या से कई महिलाएं परेशान हैं।
  • समस्या गंभीर होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • पेट को ठीक करने के लिए हल्दी का दूध जरूर पीएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

पीरियड्स में दर्द से आराम पाने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए ?

पीरियड्स में दर्द से आराम पाने के लिए  ओमेगा-3 फैटी एसिड्स वाले फूड्स, मैग्नीशियम रिच फूड्स  और साबुत अनाज  का सेवन फायदेमंद होता है।

पीरियड्स में दर्द किन बीमारियों का लक्षण है?

आमतौर पर फाइब्राइड, पीसीओडी और एंडोमेट्रिओसिस जैसी बीमारियों में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज दर्द महसूस हो सकता है।

लड़कियो के पीरियड्स किस उम्र में शुरू होते हैं?

आमतौर पर टीनएज या 10-15 साल के बीच की उम्र में  लड़कियों के पीरियड्स शुरू हो सकते हैं।  

अदरक का पानी पीने से पीरियड आता है?

अदरक में मौजूद गुण गर्भाशय को उत्तेजित कर सकते हैं, जिससे पीरियड जल्दी आ सकता है। लेकिन इसका जरूरत से ज़्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source