... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : September 18, 2020 12:00 PM IST
क्यों आती है हिचकी? जानिए इसके कारण और घरेलू उपाय
हिचकी आना भले ही हमें सामान्य लगता है और कुछ लोग इसे लोगों के याद करने से जोड़ लेते हैं, लेकिन कभी-कभी हिचकी ज्यादा आने से चिड़ भी महसूस होती है। हिचकी आना बहुत ही सामान्य बात है। सामान्यतौर पर हिचकी आना अपने आप बंद हो जाता है, लेकिन कभी-कभी ये बहुत ही लंबे समय पर हमें परेशान करती है। चलिए आज जानते हैं आखिर क्यों आती है हिचकी (Why Do We Get Hiccups) और इसके दूर करने के घरेलू उपाय क्या हैं?
हृदय और फेफड़ों को पेट से अलग डायफ्राम नामक मांसपेशी करती है। इस मांसपेशी की ब्रीदिंग यानी श्वसन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जब श्वसन के दौरान संकुचन होता है, तो हमारे फेफड़ों में हवा के लिए जगह बनती है। जब किसी कारण से अचानक डायफ्राम मांसपेशी का संकुचन बार-बार होने लगता है, तो हमें हिचकी आने लगती है। हिचकी के दौरान आवाज आने का कारण ग्लोटिस का जल्दी-जल्दी बंद होना होता है।
अगर आपको अधिक हिचकी आ रही है, तो एक चम्मच चीनी खा लें। चीनी खाने से आपकी हिचकी तुंरत बंद हो जाएगी। ज्यादा तेज हिचकी आने पर पानी के साथ चीनी और नमक मिलाकर पिएं। ऐसा करने से कुछ देर बाद हिचकी बंद हो सकती है।
हिचकी कभी-कभी काफी तेज होने लगती है, ऐसे में आप नींबू और शहद की मदद ले सकते हैं। यह आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। हिचकी बंद करने के लिए एक चम्मच में नींबू और शहद को मिलाएं और इस पी जाएं। ऐसा करने से कुछ समय बाद हिचकी बंद हो जाएगी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, डायफ्रॉम मांसपेशी के सिकुड़ने से हिचकी आती है। ऐसे में आपको जब भी हिचकी आए, तो अपनी सांसों को कुछ समय के लिए रोकें। ऐसा करने से आपके फेफड़ों में कार्बन डाइऑक्साइड भर जाएगा और डायफ्रॉम उसे निकालने का कार्य करने लगेगा। जैसे ही डायफ्रॉम एक्टिव होगा, वैसे ही हिचकी आनी बंद हो जाएगी।
ना सर्जरी, ना एक्सरसाइज, फैट इंजेक्शन से बढ़ाएं अपनी ब्रेस्ट साइज!
पीरियड्स में होता है असहनीय दर्द, तो नियमित रूप से करें ये एक्सरसाइज