सीढ़ी पर चढ़ते-उतरते पैरों में दर्द क्यों होता है? 3 नुस्खें देंगे घोड़े सी फुर्ती

Legs Pain: क्या आपके पैर भी चलते-दौड़ते और सीढ़ी चढ़ते-उतरते थक जाते हैं? अगर इसका जवाब हां है तो हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें। यहां हम आपको 3 ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे जो पैरों का दर्द कम कर सकते हैं।

सीढ़ी पर चढ़ते-उतरते पैरों में दर्द क्यों होता है? 3 नुस्खें देंगे घोड़े सी फुर्ती

Written by Vidya Sharma |Published : August 22, 2025 1:52 PM IST

Pero Ka Dard Kaise Thik Kare: एक समय था जब पैरों में दर्द की शिकायत 45 साल के बड़े उम्र के लोगों के मुंह से सुनी जाती थी, लेकिन आज तो जैसे दर्द की रेस लगी हो। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे भी पैर दर्द, हाथ दर्द व कमर दर्द से परेशान हैं। ऐसा कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि एक उम्र के बाद सीढ़ी चढ़ना व उतरना बहुत ही मुश्किल हो जाता है, लेकिन ये सिर्फ बड़े-बूढ़ों की समस्या नहीं है। बदलते खान-पान और बिजी लाइफ में हम इतने मशगूल हो गए हैं कि अपनी शारीरिक परेशानियों को देख ही नहीं पाते हैं।

ऐसी ही अनदेखी की जाने वाली समस्याओं में से एक है पैरों में दर्द होना। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा कि ग्रील पकड़कर चलना पड़ा होगा या फिर लिफ्ट का सहारा लेना पड़ा होगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि ज्यादा बार उतार-चढ़ाव करना थकाने वाला होता है, लेकिन अगर ये दर्द भरा हो तो समस्या गौर करने वाली बन जाती है।

अब आपको अपने पैरों पर होने वाले दर्द को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्यों? क्योंकि आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आजमाकर न सिर्फ आपके जोड़ों व पैरों का दर्द गायब होगा, बल्कि शरीर में घोड़े सी फुर्ती भी आ जाएगी। ये तीनों ही तरीके बड़े ही ताकतवर और बनाने में आसान है, यानी कि आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो फिर आइए बिना देर किए हम पैरों के दर्द का घरेलू इलाज जानते हैं।

Also Read

More News

बनाएं नट्स का बुरादा

नट्स हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। वहीं अगर आप इनका बुरादा बनाकर रोज गर्म पानी में पीना शुरू कर दें तो ये जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। नट्स का बुरादा बनाने के लिए आपको अखरोट, बादाम, पिस्ता, अंजीर, खजूर व किशमिश की जरूरत है। इन सभी चीजों को पहले रोस्ट कर लें और फिर मिक्सी में डालकर पाउडर तैयार कर लें। आप रोजाना 1 गिलास दूध में 1 चम्मच नट्स पाउडर डालकर पी सकते हैं।

नट्स पाउडर के फायदे

हमारे पैरों में दर्द इसलिए होता है क्योंकि शरीर को पोषण न मिलने के कारण हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में अखरोट में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व हमारी हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं। इन्हीं पोषण सहित प्रोटीन और विटामिन ई बादाम में पाया जाता है। ये सभी नट्स खाने से आपके पैरों के दर्द को कम करने और मांसेशियों को मजबूती देने का काम करेंगे।

रोज पिएं सत्तू का जूस

गर्मियों में सत्तू का जूस हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम व मैग्नीजीयम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ये बोन की डेंसिटी को बेहतर बनाने और मांसपेशियों को स्ट्रेंथ देने का काम करता है।

घर पर कैसे बढ़ाएं घुटनों की ग्रीस

घुटने कमजोर तब होते हैं, जब उनकी ग्रीस खत्म हो जाती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड से रिच फूड्स, कैल्शियम व हल्दी-अदरक जैसे एंटीइंफ्लामेटरी गुणों वाले खाद्य पदार्थ खाना शुरू कर दें। इसी के साथ रोजाना व्यायाम करने का फैसला चुनें।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बच्चों की हड्डी कमजोर क्यों होती है

छोटे बच्चों की हड्डियां विकसित हो रही होती हैं और इसलिए पूरी तरह से विकसित न हुई होने के कारण वयस्कों की तुलना में उनकी हड्डियां कमजोर होती हैं।

पैरों में दर्द होने पर सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए?

जी हां, सरसों के तेल से मालिश करने से दर्द से आराम मिलता है और सरसों का तेल स्किन पर इस्तेमाल के लिहाज से भी पूरी तरह सुरक्षित है।

पैरों में फंगल इंफेक्शन के लक्षण क्या हैं?

पैरों में फंगस की वजह से संक्रमण हो जाने पर छाले पड़ सकते हैं। इसी तरह पैरों में घाव होना, पैरों में दर्द रहना और पैरों के नाखूनों का रंग बदल जाने जैसे लक्षण दिखायी देते हैं।

गठिया में कहां-कहां दर्द होता है?

गठिया में कलाई, कूल्हों, घुटनों और टखने पर गंभीर दर्द का अनुभव हो सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति को चलने-फिरने में भी दिक्कत हो सकती है।