Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Why Do You Get Legs Cramps: मांसपेशियों में ऐंठन होना बहुत कॉमन है और ये समस्या ज्यादातर 40 साल की उम्र से ज्यादा लोगों में देखी जाती हैं। ऐंठन का अनुभव अक्सर रात में किया जाता है। इस दौरान पिंडली और पैरों में तेज दर्द होता है। लेकिन कभी-कभी ये आपकी जांघों को भी प्रभावित करने लगता है। यह दर्द इतना गंभीर हो सकता है कि इससे आपको नींद खराब हो सकती है और आपकी प्रभावित मांसपेशियों में कसाव भी पैदा कर सकता है। ये ऐंठन कुछ मिनटों से लेकर पूरी रात तक रह सकती है। अगर आपको पैरों में ऐंठन की समस्या होती है, तो आइये जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें।
चाहे गर्मी हो या सर्दी, अपने शरीर को पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी और अन्य तरल पदार्थ जरूर पीना चाहिए। क्योंकि पानी की कमी के कारण मांसपेशियों, खासकर पैरों की मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और ऐंठन होती है। मांसपेशियां अपना काम अच्छी तरह कर पाएं, इसके लिए पर्याप्त पानी पिएं। ये ऐंठन को रोकने में मदद करता है।
पैरों में ऐंठन की एक वजह आपके गलत साइज के जूते भी हो सकते हैं। बहुत से लोग अपने ऐंठन की तेजी और अवधि को धीरे-धीरे कम होते हुए देखते हैं जब वे अपने रोजाना पहनने वाले जूते बदलते हैं और ज्यादा सपोर्टिव जूते पहनते हैं।
अध्ययनों के अनुसार, जब आप ज्यादा कसरत कर लेते हैं, तो मांसपेशियों में थकान हो जाती है और ऐंठन होने लगती है।
रात में बार-बार होने वाली ऐंठन का एक और कारण लंबे समय तक निष्क्रिय बैठना है, जैसे कि डेस्क पर काम करते समय। जब कोई व्यक्ति कुछ समय तक अपनी मांसपेशियों को स्ट्रेच नहीं करता है, तो यह शारीरिक निष्क्रियता ऐंठन के जोखिम को बढ़ा सकती है।