
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : June 25, 2025 10:25 AM IST
Ghutno ka Cracking Sound Kaise Thik Kare: एक समय बाद हमारे पैरों से कट-कट की आवाज आनी शुरू हो जाती है। आपने महसूस किया होगा कि एक समय में ये समस्या उम्र बढ़ने के साथ आती थी, लेकिन अब तो स्कूल-कॉलेज जाते बच्चों के घुटनों से भी क्रैकिंग की आवाज आनी शुरू हो गई है। लेकिन ये ध्यान देने वाली समस्या और जरूरी है कि आप अपना और बच्चों का समय रहते इलाज करें वरना बुढ़ापे तक आते-आते बच्चों के पैर जवाब दे देंगे। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 1 ऐसे असरदार देसी नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आजमाकर आप अपने घुटनों से आने वाली आवाज को कम कर सकते हैं और जॉइंट में ग्रीस बढ़ाने उन्हें मजबूत कर सकते हैं। (Joint Mai Grease Kaise Badhaye)
घुटनों से चटकने की आवाज तब आती है जब उसमें कार्टिलेज खत्म होने लगता है। कार्टिलेज को आम भाषा में घुटनों की ग्रीस भी कहा जाता है जो उन्हें चिकनाहट देता है और बिना दर्द के चलने के लिए जरूरी होता है। आम बोलचाल की भाषा में कहें तो ये जांघ और पिंडली की हड्डियों के बीच कुशन का काम करता है। जब हमारे जॉइंट के बीच ग्रीस कम होने लगता है तो हड्डियों के चटकने की आवाजें आने लगती हैं।
अक्सर घुटनों की ग्रीस कम होने पर ऑपरेशन की सलाह देते हैं, लेकिन जब आप घरेलू व देसी नुस्खों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं तो फिर हॉस्पिटल में पैसे क्यों देना! जी हां, आज हम आपको एक ऐसे ही असरदार नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके घुटनों की ग्रीस बढ़ाने में फायदेमंद साबित होंगे।
अगर आप नेचुरल तरीके से अपने घुटनों की कट-कट को दूर करना चाहते हैं तो 60 ग्राम खजूर की गोंद और 20 ग्राम शिलाजीत को पैन में गर्म करके पेस्ट सा बना लें। फिर इससे छोटी-छोटी गोलियां बनाकर रोज सुबह-शाम 2-2 गोलियां खाना शुरू कर दें। ध्यान रखें कि ये गोलियां गर्म पानी के साथ लेनी हैं।
इस देसी नुस्खे के साथ आप अपना वजन कंट्रोल करें, रोजाना कसरत करें, अच्छी डाइट लें साथ ही अगर आपके घुटनों में ज्यादा दर्द होने लगे तो डॉक्टर की सलाह लेना बिल्कुल न भूलें। सिर्फ घरेलू नुस्खों के भरोसे न बैठें क्योंकि वो हर किसी के लिए एक ही तरह से काम नहीं करते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।