Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Whiteheads : स्किन पर हुए व्हाइटहेड्स की समस्या से दिलाएंगे छुटकारा, ये होम टिप्स

व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपचार।

Whiteheads : स्किन पर हुए व्हाइटहेड्स की समस्या से दिलाएंगे छुटकारा, ये होम टिप्स
acteria on the skin's epidermis settle into the clogged pore and start to grow. This leads to skin inflammation. Over time, it manifests as whiteheads.© Shutterstock

Written by Anshumala |Updated : October 7, 2019 12:26 PM IST

स्किन पर सिर्फ ब्लैकहेड्स (Blackheads) ही नहीं, बल्कि व्हाइटहेड्स (Whiteheads) की समस्या भी होती है। यदि आप अपनी चेहरे की त्वचा को आईने में गौर से पास जाकर देखेंगी, तो नजर आएंगे स्किन पोर्स में छिपे व्हाइटहेड्स (Whiteheads reducing tips)। ये अधिक दिनों तक स्किन में रहे तो चेहरे पर गंदगी जमा होने के साथ ही मुंहासे भी हो सकते हैं। ब्लैकहेड्स होने पर जिस तरह चेहरा भद्दा दिखता है, ठीक उसी तरह व्हाइटहेड्स में भी चेहरा पास से खराब नजर आता है। व्हाइटहेड्स में सफेद रंग के धब्बे स्किन पर नजर आते हैं। यह ऑयली जगह पर अधिक बनते हैं जैसे नाक और दाढ़ी। ऑयली स्किन वालों को यह समस्या अधिक परेशान करती है। व्हाइटहेड्स को हटाने के लिए नीचे बताए गए घरेलू नुस्खों (Home remedies for Whiteheads) को अपनाकर अपनी स्किन की खास देखभाल कर सकते हैं।

क्या है व्हाइटहेड्स ?

व्हाइटहेड्स डेड स्किन और सीबम (चेहरे के नेचुरल ऑयल्स) के कारण पोर्स के बंद होने से होता है। व्हाइटहेड्स में जब पोर्स बंद रहते हैं, तो आपकी त्वचा ठीक तरह से सांस भी नहीं ले पाती। इससे त्वचा बीमार नजर आती है। इससे बचने के लिए हेल्दी फूड्स लें। खूब पानी पिएं। धूप में अधिक ना रहें। साथ इन घरेलू उपचार को भी आजमाती रहें...

ब्लैकहेड्स से पाना है छुटकारा, तो यूं करें टूथपेस्ट का यूज

Also Read

More News

व्हाइटहेड्स दूर होंगे, जब करेंगी ट्राई ये घरेलू उपचार

कॉर्नस्‍टार्च स्‍क्रब

कॉर्नस्‍टार्च से चेहरे को स्क्रब करने से भी व्हाइटहेड्स (Whiteheads) की समस्या से छुटकारा मिलता है। कॉर्नस्टार्च को आप व्हाइट सिरके में मिलाएं। एक गाढ़ा पेस्‍ट बनाकर चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें। फिर चेहरे को गर्म पानी से साफ कर लें। ऐसा हर दिन करें, खासकर तब जब आपकी त्वचा पर बुहत ज्यादा व्हाइटहेड्स हैं।

ब्लैकहेड्स से चेहरा दिखता है खराब, ट्राई करें ये आसान से घरेलू उपाय

नियमित रूप से जरूरी है चेहरे को धोना

अक्सर लोग अपने चेहरे को बाहर से आने के बाद पानी से साफ नहीं करते हैं। ऐसा करने से चेहरे पर गंदगी, व्हाइटहेड्स और सीबम की समस्या हो जाती है। इससे चेहरे को बचाए रखने के लिए दिन में दो बार चेहरा धोएं। सुबह जरूर सोकर उठने के बाद पानी से चेहरे को साफ करें। रात में सोने से पहले चेहरा साफ करने से सारी गंदगी हट जाती है। इससे आपकी स्किन खुलकर सांस ले सकती है।

एप्रीकॉट स्‍क्रब भी है फायदेमंद

एप्रीकॉट त्‍वचा के रोमछिद्रों (पोर्स) को खोलता है। साथ ही व्हाइटहेड्स (Whiteheads cure) भी दूर होता है।  एप्रीकॉट के गूद को त्वचा पर लगाकर 30 मिनट छोड़ दें। इसके अलावा आप बेसन में एक चम्मच दही, एक चुटकी हल्‍दी और एप्रीकॉट के गूदे को मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। वाइटहेड्स हटाने के लिए एक बेहतरीन स्‍क्रब है। इससे स्किन लंबी उम्र तक ग्लोइंग और हेल्दी रहेगी।

मेथी

मेथी कई रोगों को दूर करने के काम आती है, लेकिन क्या आपका पता है कि इससे व्हाइटहेड्स भी दूर होता है? थोड़ी सी मेथी लेकर मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट लगा रहने दें। हल्‍के गर्म पानी से चेहरा साफ कर लें।

चीनी-शहद स्‍क्रब

बड़े दाने वाली चीनी भी व्हाइटहेड्स दूर करती है। इसे शहद में मिलाएं। हल्के हाथों से इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें। 10 मिनट के बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Beauty Tips : टीनएजर्स लड़कियों के लिए एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए खास मेकअप और स्किन केयर टिप्स

About the Author

... Read More