
Also Read
Balo Ke Safed Hone Ka Karan: बालों का सफेद होना इतना आम हो गया है कि अब बच्चे के सिर पर भी एक वाइट हेयर दिख जाए तो कोई ताज्जुब नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सभी के शरीर में पोषण की कमी है और सभी के बाल सफेद होने लगे है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अगर कई लोग वाइट हेयर की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो इसका अनदेखा किया जाए। हमारे शरीर में होता हर एक बदलाव कुछ कहता है, यही कारण है कि हमारे बाल सफेद होने लगते हैं तो ये किसी न किसी समस्या की ओर संकेत करते हैं।
कई लोग अपने बालों को काला करने के लिए तरह-तरह की केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल करते हैं, जिससे हमारे बाल पहले से ज्यादा रूखे व बेजान हो जाते हैं। साथ ही जब रंग छुटता है तो पहले की तुलना में अधिक बाल सफेद आते हैं। ऐसे में अगर आप सफेद बालों की इस समस्या को अनदेखा कर रहे हैं तो ये बहुत बड़ी गलती है। बालों का सफेद होना सीधे तौर पर दर्शाता है कि आपका शरीर एक विटामिन मिस कर रहा है। आइए आपको बताते हैं ये कौन सा विटामिन है।
हमारे बालों के सफेद होने का कारणहै शरीर में विटामिन बी 12 की कमी का होना। विटामिन बी 12 की कमी का सीधा असर हमारे बालों पर पड़ता है, क्योंकि रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को हेल्दी नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर इस विटामिन की कमी हो जाए तो मेलेनिन प्रोडक्शन कम होने लगता है जिससे बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं।
जरूरी नहीं है कि आप दवाइयां खाकर ही अपने शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करें। इसके अलावा आप चाहें तो मांस, मछली, अंडा, दूध आदि खाकर इस कमी को पूरा कर सकता है। अगर आप मांस नहीं खाते हैं तो विटामिन बी 12 के सप्लीमेंट्स का सहारा भी ले सकते हैं।
विटामिन बी की पूर्ति करने के अवाला आप अपनी डाइट में भीगे हुए मेथी के बीज, आंवला, डेयरी प्रोडक्ट, हरी सब्जियां व नट्स खाना शुरू कर दें। इसी के साथ आप समय-समय पर अपने बालों पर तेल लगाएं और उन्हें नरिश रखें। साथ ही बेहतर होगा कि आप केमिकल वाले शैम्पू का कम से कम इस्तेमाल करें।
जब हम ज्यादा मात्रा केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये हमारे हेयर फॉलिकल्स को कमजौर करने का काम करता है। ये हमारे बालों को पतला भी करने का काम करते हैं। इसलिए अगर आप अपने बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाना चाहते हैं तो केमिकल की जगह नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अगर आप हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, बीज, और फल आदि पोषक तत्व डाइट में शामिल करते हैं तो ये सफेद बालों के उगने को कम कर सकता है।
सफेद बालों को रोकने के लिए, स्वस्थ आहार लें, तनाव कम करें, और बालों की उचित देखभाल करें। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपचार और आयुर्वेदिक उपाय भी मदद कर सकते हैं।
दाढ़ी के सफेद बाल मेलेनिन पिगमेंटेशन की कमी की वजह से होते हैं। इसके अलावा, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और तनाव भी इसके अहम कारण हो सकते हैं।
नहीं, मेथी के दाने सीधे तौर पर बालों को काला नहीं करते हैं। लेकिन, मेथी दाने बालों हेल्दी बनाते हैं और बालों को सफेद होने से रोकते हैं।