
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : January 17, 2023 7:01 AM IST
आज के समय में हम चाहे खराब लाइफस्टाइल को इल्जाम दें या फिर लोगों की कमजोर इम्यूनिटी को, लेकिन ब्लड प्रेशर और हृदय से जुड़ी बीमारियां काफी ज्यादा फैल रही हैं। इन्हें साइलेंट किलर के नाम से जाना जाता है। एक बड़ी जनसंख्या इन दोनों बिमारियों से घिरी हुई है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए और बीमारियों को मैनेज करने के लिए आप को अपने लाइफस्टाइल को मैनेज करना होगा और अपने खान पान पर खास तौर से ध्यान रखना होगा। बहुत से मरीज अपनी सुबह की ड्रिंक को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि उन्हें कॉफी का सेवन करना चाहिए या फिर ग्रीन टी का। आइए जानते हैं इसके बारे में।
इस बात को जानने के लिए एक स्टडी की गई। इस स्टडी में पाया गया कि एक कप कॉफी में लगभग 95 से 200 mg कैफ़ीन होता है जबकि एक कप ग्रीन टी में 35 mg कैफ़ीन होता है। इस स्टडी में ग्रीन टी को ही बीपी और हृदय के लिए ज्यादा लाभदायक बताया गया है। ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल पाए जाते हैं जो कैफ़ीन के प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं।
स्टडी में यह भी देखने को मिला है कि जो हृदय के मरीज या फिर ब्लड प्रेशर से प्रभावित लोग रोजाना कॉफी का सेवन करते हैं, उनका मृत्यु दर ग्रीन टी पीने वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा होता है।