Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सब ट्राई करने पर भी नहीं कंट्रोल हो रहा वजन? इस खास नुस्खे से सिर्फ 10 दिन में टूट जाएगा एक्स्ट्रा वेट

Weight control tips: शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करते-करते अगर आप भी थक चुके हैं, तो हम आपको इस लेख में ऐसे ही एक खास नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से वजन कंट्रोल किया जा सकता है।

सब ट्राई करने पर भी नहीं कंट्रोल हो रहा वजन? इस खास नुस्खे से सिर्फ 10 दिन में टूट जाएगा एक्स्ट्रा वेट

Written by Mukesh Sharma |Updated : August 22, 2024 7:01 AM IST

What to eat with curd to control weight: आज कल की व्यस्त जीवन शैली की वजह से हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान ही नहीं रख पाते हैं और बीमार होते रहते हैं। वहीं हमारी लाइफस्टाइल में व्यायाम और अन्य शारीरिक प्रक्रिया का शामिल न होना हमे मोटापे की और लेकर जा रहा है। स्वस्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि वजन कम करना कई कारणों से जरूरी हो सकता है, खासकर जब व्यक्ति का वजन उसके स्वस्थ बॉडी मास इंडेक्स (BMI) से अधिक होता है। अत्यधिक वजन हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। वजन कम करने से ये जोखिम कम होते हैं और हृदय स्वस्थ रहता है। मोटापे से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। वजन कम करके और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ब्लड शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है और डायबिटीज से बचा जा सकता है। तो मोटापे से सांस लेने में दिक्कत, स्लीप एपनिया, और नींद संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। वजन कम करने से श्वसन प्रणाली में सुधार होता है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। इसलिए वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो दही के साथ कुछ खास चीजों का सेवन आपकी मदद कर सकता है। यहां एक ऐसा तरीका बताया गया है, जिससे आप 10 दिनों में भी वजन कम कर सकते हैं।

दही के साथ फ्लेक्स सीड्स

सामग्री

- 1 कप ताजा दही

Also Read

More News

- 1 से 2 चम्मच फ्लेक्ससीड (अलसी के बीज) का पाउडर या साबुत बीज

विधि

- रात को सोने से पहले एक कटोरी में ताजा दही लें।

- उसमें फ्लेक्ससीड का पाउडर या साबुत बीज मिलाएं।

- इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर रातभर फ्रिज में रख दें।

- सुबह उठकर खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करें।

फ्लैक्स सीड के फायदे

- फाइबर से भरपूर: फ्लेक्ससीड में घुलनशील फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और खाने की इच्छा को कम करता है।

- ओमेगा-3 फैटी एसिड: इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और फैट बर्निंग में मदद करते हैं।

- एंटीऑक्सीडेंट्स: फ्लेक्ससीड में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने और वजन कम करने में सहायक होते हैं।

दही के फायदे

- प्रोबायोटिक: दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को सुधारने और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं।

- प्रोटीन: दही में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को बनाए रखने और फैट बर्निंग में सहायक होता है।

- कैल्शियम: दही में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में वसा के जमाव को कम करने में मदद कर सकता है।

अतिरिक्त सुझाव

- इस मिश्रण के साथ पर्याप्त पानी पिएं, ताकि फाइबर सही ढंग से काम कर सके।

- इसके अलावा, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और संतुलित डाइट का पालन भी करें।

- 10 दिनों तक लगातार इसका सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए परिणाम व्यक्ति विशेष पर निर्भर कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इस सरल और प्राकृतिक तरीके से आप अपने वजन को कम करने में मदद पा सकते हैं, और साथ ही यह आपके पाचन तंत्र और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हो सकता है।