टॉयलेट में घंटों तक बैठकर लगाते हैं जोर? रात को सोने से पहले खाएं ये एक चीज, सुबह उठते ही होगा पेट साफ

Constipation home remedies: आजकल एक बड़ी संख्या में लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं और जिससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना दवाएं खानी पड़ रही हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से कब्ज को जड़ से खत्म करने में काफी मदद मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 17, 2023 7:25 PM IST

How to treat constipation at home: कब्ज की समस्या आजकल इतनी कोमन हो गई है, कि लोगों ने इसे हेल्थ प्रॉब्लम समझना ही बंद कर दिया है और इसे अपनी आदत बना लिया है। लेकिन हर किसी को यह पता होना चाहिए भी एक हेल्थ कंडीशन है, जो हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी है और अगर समय रहते इसका निवारण न किया जाए तो यह कई बीमारियां पैदा कर सकती है। वैसे तो कब्ज का इलाज करने के लिए कई दवाएं मौजूद हैं, लेकिन ये दवाएं सिर्फ तब तक ही काम करती हैं जब तक इन्हें नियमित रूप से लिया जाता है। ये दवाएं लेना बंद करते ही कई लोगों को फिर से कब्ज की शिकायत होने लगती है। लाइफस्टाइल और डाइट में जरूरी बदलाव करके ही कब्ज को जड़ से खत्म किया जा सकता है। साथ ही साथ घरेलू व नेचुरल उपाय भी कब्ज को जड़ से खत्म करने में काफी मदद करते हैं और उनमें से एक के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

कब्ज को जड़ से खत्म करने वाला खास पौधा

यदि आप भी कब्ज के लिए दवाएं लेकर थक चुके हैं और आपको पूरी तरह से आराम नहीं मिल पा रहा है, तो ऐसे में सेन्ना के पत्ते (Senna for constipation) आपके काफी काम आ सकते हैं। सेन्ना में कई प्रकार के ऐसे तत्व होते हैं, जो एक नेचुरल लैक्सेटिव (रेचक) के रूप में काम करता है। सेन्ना के पत्तों पर कई अध्ययन भी किए जा चुके हैं और उनमें पाया गया है कि यह कब्ज को खत्म करने में काफी प्रभावी रूप से काम करता है। साथ ही यह पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है।

रात में करें सेवन

सेन्ना के पत्तों का इस्तेमाल कई अलग-अलग तरीकों से और दिन में किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन कब्ज जैसी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल आमतौर पर रात के समय ही करने की सलाह दी जाती है। सेन्ना के पत्तों की चाय बनाकर उसका रात में सेवन करें। इसके अलावा इसके सूखे पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें और रोज रात को गर्म पानी के साथ लें।

सेन्ना के पत्तों के अन्य फायदे

सिर्फ कब्ज के लिए ही नहीं बल्कि सेन्ना के पत्तों से कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। सेन्ना के पत्तों की चाय नियमित रूप से पीने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसके अलावा बालों से जुड़ी समस्याओं जैसे बाल टूटना और सूखापन रहना आदि को दूर करने के लिए भी सेन्ना के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए भी सेन्ना के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डॉक्टर से सलाह लेकर करें सेवन

हालांकि, कुछ लोगों को सेन्ना के पत्तों से सीने में जलन, पेट में दर्द व खट्टी डकार जैसी समस्याएं हो सकती हैं और इसलिए शुरुआत में इसका सेवन कम मात्रा (आधा चम्मच) में ही करना चाहिए। वहीं इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह ले लें। ऐसा इसलिए ताकि यदि आपको कोई अंदरूनी बीमारी है, तो डॉक्टर उनके अनुसार आपको बता सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपरोक्त लेख सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियों के लिए दिया गया है और इनमें दिए गए उपायों व इलाज का इस्तेमा डॉक्टर की सलाह व देखरेख में ही करना चाहिए

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source