पीलिया होने पर इन 5 चीजों का करें सेवन, त्वचा और आंखों का पीलापन होगा कम

Piliya Hone Par Kya Khana Chahiye: पीलिया में डाइट का खास ख्याल करना चाहिए। जानें, पीलिया होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : July 1, 2025 1:56 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Foods to Eat in Piliya: पीलिया को अंग्रेजी में Jaundice कहा जाता है। इस स्थिति में त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला पड़ जाता है। बिलीरुबिन नामक पदार्थ की अधिक मात्रा के कारण, पीलापन नजर आता है। आपको बता दें कि बिलीरुबिन लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने से बनता है। आमतौर पर लिवर इसे शरीर से बाहर निकाल देता है। लेकिन, जब लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है, तो बिलीरुबिन का स्तर काफी बढ़ जाता है। यह रक्त में जमा होने लगता है और पीलिया का कारण बनता है। वैसे तो पीलिया का इलाज संभव है, लेकिन कुछ मामलों में यह जानलेवा भी बन जाता है। पीलिया रोगियों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि पीलिया होने पर क्या खाएं (Piliya Hone Par Kya Khana Chahiye)?

गन्ने का जूस

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि पीलिया रोगियों के लिए गन्ने का जूस बेहद फायदेमंद होता है। पीलिया होने पर आपको अपनी रोज की डाइट में गन्ने का जूस जरूर शामिल करना चाहिए। इससे पेट और लिवर को ठंडक मिलती है।

गोंद कतीरा

गोंद कतीरे की तासीर भी ठंडी होती है। इसलिए अगर आपको पीलिया हो गया है, तो आप गोंद कतीरे का सेवनभी कर सकते हैं। गोंद कतीरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप नींबू पानी में गोंद कतीरा मिलाकर ले सकते हैं।

जौ के आटे की रोटी

जौ के आटे की रोटी पीलिया रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। पीलिया होने पर आपको गेहूं के आटे के बजाय, जौ के आटे की रोटियों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

सौंफ

पीलिया रोगियों के लिए सौंफ का सेवन भी लाभकारी होता है। आप सौंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो सौंफ को सीधे तौर पर चबा भी सकते हैं।

गाय का दूध

पीलिया रोगियों को गाय के दूध का सेवन भी जरूर करना चाहिए। गाय का दूधसेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह पीलिया के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

People Also Ask

पीलिया में क्या नहीं करना चाहिए?

पीलिया रोगियों को मिठाई का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इन लोगों को तला-भुना खाने से परहेज करना चाहिए। गर्म मसालों का सेवन करने से भी बचें।

पीलिया के लक्षण क्या हैं?

पीलिया होने पर त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ने लगता है। पीलिया होने पर पेशाब का रंग भी पीला नजर आता है। इनके अलावा, थकान, भूख न लगना, पेट में दर्द और शरीर में खुजली आदि भी पीलिया के लक्षण (PIliya ke Lakshan) हो सकते हैं।

पीलिया क्यों होता है?

आपको बता दें कि शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने की वजह से लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है। इस स्थिति में पीलिया होने लगता है।

क्या पीलिया में नहाना चाहिए?

जी हां, आपको पीलिया में जरूर नहाना चाहिए। इससे हाइजीन बनी रहती है। साथ ही, इंफेक्शन से बचाव होता है। आप नहाने के पानी में चंदन और नीम आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source