Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जिद्दी कब्ज से परेशान? सुबह उठते ही पेट पकड़ कर दौड़ेंगे टॉयलेट की ओर, बस रात को दूध के साथ लें ये 2 चीजें

Remedy for constipation: खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट के कारण आजकल कब्ज की समस्याएं काफी आम होने लगी हैं और इनका इलाज करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं ऐसे ही नुस्खे के बारे में।

जिद्दी कब्ज से परेशान? सुबह उठते ही पेट पकड़ कर दौड़ेंगे टॉयलेट की ओर, बस रात को दूध के साथ लें ये 2 चीजें

Written by Mukesh Sharma |Updated : October 5, 2023 6:21 PM IST

What to drink with milk to relieve constipation: आजकल कब्ज की समस्या से काफी लोग परेशान है और खराब डाइट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण हमारी जीवनशैली काफी खराब होती जा रही है। कब्ज आजकल की जनरेशन के बीच इतनी कॉमन होती जा रही है, कि लोगों ने अब इसे गंभीरता से लेना ही बंद कर दिया है और ही कारण है कि अब कब्ज के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने लगी हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि यदि कब्ज लंबे समय से है, तो यह कई बीमारियां पैदा कर सकती है। इसलिए कब्ज का इलाज जल्द से जल्द करना जरूरी है। हालांकि, कब्ज जैसी समस्याओं का इलाज घरेलू नुस्खों की मदद से भी किया जा सकता है, जिससे आपको लंबे समय तक आराम मिलता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसका सेवन आप दूध में मिलाकर रात के समय कर सकते हैं और इसे पुरानी से पुरानी कब्ज को भी जड़ से खत्म किया जा सकता है।

दूध में मिलाएं ये 2 चीजें

दूध का सेवन करना कब्ज से परेशान लोगों को लिए काफी फायदेमंद रहता है। वहीं यह भी देखा गया है कि कुछ लोगों दूध पीने से उल्टी कब्ज की समस्याएं हो जाती हैं। लेकिन यदि आप दूध में शहद और इसबगोल मिला लेते हैं, तो यह कब्ज खत्म करने वाला एक प्रभावी नुस्खा बन जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद और इसबगोल दोनों में ही कब्ज दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं।

कैसे तैयार करें ये नुस्खा

इस खास नुस्खे को तैयार करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक गिलास दूध को उबाल लें। उबलने के बाद उसे आंच से उतार लें और उसमें एक चम्मच इसबगोल अच्छे से मिलाकर 15 मिनट के लिए रख दें। 15 मिनट तक इसबगोल दूध में अच्छे से मिल जाता है और फिर उसमें एक चम्मच शहद डालें और चम्मच से अच्छे से हिलाएं। जब इसका पीने लायक तापमान रह जाए तो चुस्कियों के साथ इसका सेवन करें।

Also Read

More News

रात में ज्यादा फायदा

दूध के इस मिश्रण का रात के समय ही ज्यादा फायदा रहता है, ऐसा इसलिए क्योंकि रात भर यह आपके शरीर में अच्छे से काम करता है, जिससे सुबह उठते ही पेट साफ हो जाता है। इस मिश्रण का सेवन रोज किया जा सकता है, जिससे जल्द ही कब्ज की समस्या पूरी तरह से ठीक हो जाती है और सेवन बंद करने के बाद भी इसका असर रहता है।

डॉक्टर से सलाह जरूरी

कब्ज कई बार खराब लाइफस्टाइल या अनहेल्दी डाइट नहीं बल्कि किसी गंभीर अंदरूनी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए यदि आपको घर पर इलाज करने के एक या दो दिन में आराम नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर से इस बारे में एक बार बात कर लेनी चाहिए। ताकि किसी भी अंदरूनी बीमारी का समय रहते इलाज किया जा सके।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से जानकारी के उद्देश्य से दिया गया है और इसमें बताए गए किसी भी उपचार का घर पर इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।