Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Castor Oil for Constipation: आजकल किसी से भी पूछो वह कब्ज का शिकार है और बहुत ही कम लोग ऐसे मिलते हैं जो कहते हैं कि उका पेट सही समय पर अच्छे से साफ हो जाता है। सर्दियों के मौसम में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण पेट संबंधी दिक्कतें सामने आने लगती हैं। विशेषज्ञ इसका एक कारण सर्दियों में पानी कम पीने को बताते हैं, जिस कारण पाचन कमजोर हो जाता है और पेट साफ न होना आम समस्या बन जाती है। हालांकि शरीर शुरुआत में ही संकेत देता है कि पेट से जुड़ी दिक्कतें होने लगी हैं, जैसे कि पेट फूलना, भूख कम लगना और लगातार थकान, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। अगर आप भी इन परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो पेट साफ करने के लिए दवाओं का नहीं प्राकृतिक तरीके की ओर रुख कीजिए, जिसमें अरंडी का तेल एक कारगर घरेलू उपाय साबित हो सकता है। कैसे? आइए जानते हैं।
अरंडी का तेल पुराने समय से पाचन सुधारने और कब्ज दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे के रूप में उपयोग होता रहा है। बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि अरंडी के तेल को गर्म पानी के साथ पीने से पेट अच्छी तरह साफ होता है और आंतों में जमा गंदगी भी प्राकृतिक तरीके से बाहर निकल जाती है।
आप अरंडी के तेल को एक प्राकृतिक लैक्सेटिव कह सकते हैं, क्योंकि यह आंतों की एक्टिविटी को बढ़ाकर मल त्याग को आसान बना देता है। ऐसे में जो लोग कब्ज से राहत पाना चाहते हैं, उन्हें राहत मिल जाती है। आपको बता दें कि गर्म पानी के साथ लेने पर इसका असर तेजी से होता है। इसलिए कुछ लोग इसे डिटॉक्स वॉटर की तरह भी इस्तेमाल करते हैं।
जब आप अरंडी के तेल का सेवन करते हैं तो इसका असर 4–6 घंटे में दिखना शुरू हो जाता है। कई लोगों बताते हैं कि इसके सेवन से उन्हें पेट हल्का और साफ महसूस हुआ। लेकिन हम आपको बता दें कि इसे रोजाना या बिना जरूरत के लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि इससे शरीर की प्राकृतिक पाचन क्षमता कमजोर हो सकती है।
विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्भवती महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, पेट के अल्सर वाले लोग या कोई भी व्यक्ति जो दवाइयां ले रहा हो उन्हें अरंडी का तेल बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए वरना बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अरंडी के तेल और गर्म पानी का असर शरीर पर तेजी से होता है। ऐसे में गलत या अधिक उपयोग से उलझन, दस्त या कमजोरी हो सकती है।
यदि कभी-कभार कब्ज की समस्या होती है, तो 1–2 चम्मच अरंडी का तेल गर्म पानी में मिलाकर लें आपको राहत मिलेगी। साथ ही खूब पानी पीना, डाइट में फाइबर बढ़ाएं और नियमित व्यायाम करें। इससे यह तरीका ज्यादा सुरक्षित और लंबे समय तक उपयोगी सिद्ध होगा।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।