कान से पानी निकल रहा है तो इस उपाय को आजमाएं, मिलेगा तुरंत फायदा

अगर आपके कान से पानी निकल रहा है तो इस संकेत को बिल्कुल आम न समझें। इस स्थिति में आप कुछ टिप्स आजमा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 10, 2025 2:09 PM IST

Ear Discharge: कान से पानी निकलना एक आम समस्या है। कई लोगों को इस समस्या से बार-बार गुजरना पड़ता है। कई बार कान से पानी निकलने की समस्या आम होती है। लेकिन, कुछ मामलों में कान से पानी निकलना गंभीर समस्याओं के कारण होता है। ज्यादातर लोगों को कान में संक्रमण की वजह से पानी निकलता है। इसके अलावा, कान का परदा फटने की वजह से भी पानी निकलने की समस्या हो सकती है। यह स्त्राव सिर्फ पानी हो सकता है, या इसके साथ मवाद या खून भी निकल सकता है। अगर आपके कान से भी पानी निकलता है, तो आप इस उपाय को आजमा सकते हैं। हालांकि, इस समस्या को घर पर ही ठीक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। इस समस्या को अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। 

कान से पानी निकले तो क्या करें?

अगर आपको कान से पानी निकल रहा है तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं। 

  • कान से पानी निकल रहा है तो सबसे पहले आप सिर को झुकाकर कान को खीचें। इससे कान में जमा सारा पानी आसानी से निकल जाएगा। आप चाहें तो कान से सारा पानी बाहर निकालने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • कान के संक्रमण या पानी निकलने की समस्या को ठीक करने के लिए आप तिल का तेल भी डाल सकते हैं। इसके लिए आप तिल के तेल को गुनगुना करें और फिर 2-3 बूंद तेल को कान में डालें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
  • आप चाहें तो सरसों के तेल या नारियल के तेल को भी कान में डाल सकते हैं। नारियल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से छुटकारा दिलाते हैं।

कान से पानी निकलने के कारण

  • कान से पानी कई कारणों से निकल सकता है। कान में संक्रमण होने पर कान से पानी निकल सकता है। इसलिए आपको इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • कान में चोट लगने या परदा फटने की वजह से भी कान से पानी निकल सकता है। इसके अलावा, कान में कोई चीज या कीड़ा चले जाने पर भी पानी निकल सकता है।

इन स्थितियों में डॉक्टर को दिखाएं?

अगर आपको कान से पानी निकल रहा है, तो यह बिल्कुल आम समस्या नहीं है। इसलिए कान से पानी निकलने पर आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। खासकर, अगर कान से मवाद भी निकल रहा हो तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। 

  • कान से खून का स्त्राव
  • कान से लगातार पानी निकलना
  • मवाद निकलना
  • सुनने में मुश्किल होना
  • कान में तेज दर्द

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source