Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What to do if Periods are Late by 2 Months: क्या आपके पीरियड्स भी 2 महीने लेट हो गए है? अगर हां, तो सबसे पहले प्रेग्नेंसी की जांच करवा लें। क्योंकि पीरियड्स रुकना, प्रेग्नेंसी का पहला संकेत होता है। लेकिन, अगर प्रेग्नेंसी भी नेगेटिव है, तो पीरियड्स रुकने के कई अन्य कारण हो सकते हैं। हार्मोनल असंतुलन, पीसीओएस, थायराइड जैसी बीमारियां पीरियड्स देरी के कारण हो सकते हैं। वैसे तो पीरियड्स रुकने पर आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। लेकिन, आप चाहें तो पीरियड्स रुकने पर कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। कई बार घरेलू उपायों की मदद से भी पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। अगर आप इन 4 घरेलू उपायों का आजमाएंगे, तो इससे 2 महीने रुके हुए पीरियड्स भी आ जाएंगे। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि 2 महीने पीरियड्स न आए तो क्या करें?
अगर आपको 2 महीने तक पीरियड्स न आए, तो आप कपास की जड़ का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। कपास की जड़ का काढ़ा पीने से पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद मिलती है। आयुर्वेद में मासिक धर्म को नियमित करने के लिए कपास की जड़ का उपयोग किया जाता है। इसके लिए आप कपास की जड़ लें और इसे पानी में उबालें। फिर इस पानी को छानकर पी लें। पीरियड्स रेगुलर करने के लिए आपको दिन में 2-3 बार कपास की जड़ का काढ़ा पीना चाहिए।
पपीते के बीज भी पीरियड्स लाने में रामबाण होते हैं। अगर आपको 2 महीने से पीरियड्स नहीं आए है, तो आप पपीते के बीजों का सेवन कर सकते हैं। पपीते के बीजों में कैरोटीन नामक तत्व एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ाता है। इससे रुके हुए पीरियड्स आ जाते हैं। पपीते के बीजों का सेवन करने गर्भाशय में संकुचन होता है, इससे मासिक धर्म सक्रिय होता है। आप पपीते के बीजों का सेवन चबाकर कर सकते हैं। या पपीते के बीजों को स्मूदी या जूस में डालकर ले सकते हैं।
अगर आपके पीरियड्स 2 महीने से रुके हुए है, तो आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा पीरियड्स को रेगुलर करने में मददगार हो सकता है। एलोवेरा, अनियमित पीरियड्स को रेगुलर करने में असरदार होता है। पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए एलोवेरा को एक नेचुरल उपाय माना जाता है। एलोवेरा में फोलिक एसिड, अमिनो एसिड और कई विटामिन्स पाए जाते हैं, जो पीरियड्स से जुड़े हार्मोन्स को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। रोजाना एलोवेरा का जूस पीने से पीरियड्स नियमित हो सकते हैं।
काली मिर्च और सोंठ का चूर्ण भी मासिक धर्म को नियमित कर सकता है। 2 महीने से पीरियड्स नहीं आए, तो आप काली मिर्च और सोंठ के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। इस चूर्ण को खाने से शरीर में हार्मोन्स संतुलित होते हैं। अगर आप रोजाना 2-3 बार काली मिर्च और सोंठ के चूर्ण का सेवन करेंगे, तो महीनों रुके हुए पीरियड्स भी आ जाएंगे।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।