
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : July 12, 2025 12:51 PM IST
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma
Pair ki Moch Kaise Theek Karen:कई बार चलते-चलते हमारा पैर मुड़ जाता है। पैर मुड़ने की वजह से गंभीर चोट लग जाती है। इससे पैर में दर्द और सूजन होने लगती है। पैर में मोच आने को एंकल स्प्रेन भी कहा जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति को चलने-फिरने में दिक्कत हो जाती है। पैर में मोच आने पर डॉक्टर सबसे पहले एक्स-रे करवाने की सलाह देते हैं, जो जरूरी भी है। साथ ही, दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए कुछ मलहम और दवाइयों का प्रयोग भी किया जाता है। लेकिन, आप चाहें तो पैर की मोच को जल्दी ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि मोच आने पर क्या करना चाहिए?
अगर आपको पैर में मोच आ गई है, तो आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाल्टी में गर्म पानी लें। इसमें 3-4 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। अब इस पानी में पैर डाल दें और आराम से बैठ जाएं। थोड़ी देर बाद आपको दर्द से काफी राहत मिलेगी।
पैर की मोच से आराम पाने के लिए आप तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तिल का तेल दर्द को कम करने में बेहद असरदार होता है। इसके लिए आप तिल का तेल लें और इसे हल्का गुनगुना करें। अब इस तेल से प्रभावित हिस्से की मसाज करें। इससे दर्द ठीक होगा और सूजन भी गायब हो जाएगी।
मोच को ठीक करने के लिए आप आइस पैक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आइस पैक सूजन को कम करता है और दर्द से राहत दिलाता है। इसके लिए आप बर्फ का टुकड़ा लें और इसे एक कपड़े पर लपेट लें। 15-20 मिनट तक बर्फ से सिंकाई करें। इससे आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा।
मोच लगने पर आफ हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। हल्दी वाले दूध में एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अगर आप मोच लगने पर बाद हल्दी वाला दूध पिएंगे, तो इससे दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
मोच का दर्द कितने दिनों तक रहता है, यह उसकी गंभीरता पर निर्भर करता है। लेकिन, मोच को पूरी तरह से ठीक होने पर कुछ सप्ताह लग सकते हैं।
मोच से राहत पाने के लिए आप 10-15 मिनट तक बर्फ से सिंकाई करें। इससे सूजन और दर्द से राहत मिलेगी।
मोच लगने पर आपको अपनी डाइट में हल्दी, अदरक और लहसुन आदि को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
मोच को ठीक करने के लिए आप सरसों के तेल, लौंग के तेल और तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।