दवा खाने के बाद भी कम नहीं हो रहा दांद का दर्द? इन 3 देसी नुस्खों को आजमाते ही मिलेगा दर्द से तुरंत आराम

Dant dard me kya kare : भले ही सुनने में ये आम लग रहा हो लेकिन इसका दर्द आपके दिमाग तक पहुंचता है और आपके चैन की सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 6, 2022 5:16 PM IST

Dant dard me kya kare : दांत में दर्द (toothache in hindi)एक ऐसी आम परेशानी है, जो आपकी रातों की नींद तक उड़ा सकती है। भले ही सुनने में ये आम लग रहा हो लेकिन इसका दर्द आपके दिमाग तक पहुंचता है और आपके चैन की सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। दांत में दर्द अगर ज्यादा देर ठीक न हो तो आपके लिए अपने रोजाना के काम करना तक मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर ये दर्द रात- बे-रात उठ जाए तो आपके लिए देसी (Home remedies for toothache in hindi)को आजमाने के बजाए और कोई रास्ता नहीं होता है। आइए जानते हैं ऐसे नुस्खों के बारे में, जिन्हें आप सिर्फ किचन में रखी कुछ चीजों की मदद से ठीक कर सकते हैं और बड़ी आसानी से दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

दांत दर्द से छुटकारा दिलाने वाला नुस्खे (Home remedies for toothache in hindi)

1- लौंग (Clove for toothache in hindi)

लौंग लगभग हर भारतीय रसोई में पाई जाने वाला एक सुपरफूड है, जिसे खाना बनाने से लेकर सब्जी के स्वाद को बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाता है। बरसों से हमारे पुर्खे लौंग का इस्तेमाल दांत दर्द को दूर करने में करते आ रहे हैं। लौंग का तेल या फिर लौंग की कली आपको इस परेशानी से आराम दिलाने का काम करती है। आइए जानते हैं कैसे करना है इसका इलाजः

1-आप लौंग को जिस दांत में दर्द हो रहा है उन दो दांतों के बीच में दबा लें।

2-इसे चबाने की भूल न करें बल्कि चूसें।

3-इससे आपको दांत के दर्द और झनझनाहट को दूर करने में मदद मिलेगी।

2- अमरूद के पत्ते ( Guava Leaves for toothache in hindi)

अमरूद के फायदों के बारे में आप पहले भी कई बार पढ़ चुके होंगे। लेकिन इसके पत्ते भी कई मायनों में आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। बात जब दांत दर्द की हो तो इसके पत्तों में मौजूद पोषक तत्व आपको दांत दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करना है इसे यूजः

1-अमरूद के ताजे पत्ते तोड़ें।

2-पत्ते तोड़ने के बाद उन्हें पानी से साफ कर लें।

3-अब इसे धीरे-धीरे चबाएं।

4-थोड़ी देर तक पत्तों को चबाने के बाद दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

3- गर्म पानी (Hot Water for toothache in hindi)

गर्म पानी आपको कई समस्याओं में आराम दिलाता है, जिसमें वजन घटानेसे लेकर दांत दर्द भी शामिल है। गर्म पानी का इस्तेमाल आपके दांत में हो रहे दर्द को तुरंत कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कैसे करें यूजः

1-एक ग्लास पानी को गर्म कर लें

2-अब उसमें आधा चम्मच नमक मिलाएं।

3-जब पानी गुनगुना हो जाए तो छोटे-छोटे घूंट कर पिएं।

4-पानी को सीधे निगलें नहीं बल्कि मुंह में रोकें और जहां दर्द हो रहा है वहां सिंकाई करें।

4- 10 से 15 मिनट तक ऐसा करें, जिससे दर्द को कम करने में मदद मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source