छाती में जलन होने पर क्या करें? 3 उपाय देंगे इस समस्या से राहत

Chest Mai Burning Kyu Hoti Hai: क्या इस बदलते मौसम में आपकी छाती में भी जलन हो रही है? अगर हां तो दवाई खाने के बजाय हमारे बताए इन 3 घरेलू उपायों को अपनाएं। ये आपकी जलन को ठीक करने का काम करेगी।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 27, 2025 3:46 PM IST

Chhati Mai Jalan Ka Upay: हम में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें छाती में जलन होती होगी। यह समस्या किसी को भी हो सकती है, क्योंकि ये ज्यादा मसालेदार खाने, पानी कम पीने, ऑयली फूड खाने, मुंह भरकर खाने व ज्यादा गर्म चीज पीने से हो सकता है। अब ये एक गलती तो हम सभी कर ही रहे हैं। ये इतनी आम समस्या है कि हर दूसरा व्यक्ति इससे छुटकारा पाने के लिए गोलियां खाता रहता है। गोलियां खाने से पहले आपको इस समस्या के पैदा होने का कारण जानने की जरूरत है।

आमतौर पर आप घर का खाना खाकर, ऑयली खाना छोड़कर, खूब पानी पीकर व सादा खाना खाकर छाती में होने वाली जलन को कम कर सकते हैं। वहीं इसे पूरी तरह से ठीक करने के लिए हम आपको 3 ऐसे असरदार नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जो छाती की जलन को कम कर उसे ठंडक पहुंचाने का काम करेंगे। तो फिर देर किस बात की है, आइए जानते हैं छाती की जलन ठीक करने के उपाय।

छाती की जलन ठीक करने के लिए पिएं ये ड्रिंक

कुछ लोग छाती में होने वाली जलन को ठीक करने के लिए खाना छोड़ देते हैं। आपको इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप सौंफ का पानीपीकर भी इस जलन को ठीक कर सकते हैं। जी हां, आप 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ डालकर अच्छे से उबाल लें। 5 मिनट तक उबालने के बाद इस पानी को छान लें और ठंडा करने के बाद पी लें। 

आप चाहें तो रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में सौंफ को भिगोकर भी रख सकते हैं और सुबह इस पानी को पी सकते हैं। दोनों में कोई भी नुस्खा आप

पुदीना का जूस या पत्तियां

पेट हो या फिर छाती, अगर कहीं भी आपके जलन हो रही है तो उसे शांत करने के लिए पुदीने की पत्तियां चबाई जा सकती हैं। इसमें कूलिंग एजेंट होते हैं जो जलन को शांत करते हैं और पेट में ठंडक पहुंचाते हैं। आप चाहें तो घर पर स्कूल के समय में मिलने वाला पुदीना व जलजीरा का पानीबना सकते हैं। ये पीने में भी टेस्टी होता है और पेट व छाती की जलन को ठीक करनेमें भी मदद करता है।

केला या दही का सेवन

अगर आप कुछ पीना नहीं चाहते हैं तो एक केला खाकर अपनी छाती की जलन को कम कर सकते हैं। केले में पोटेशियम होता है जो पेट व छाती की लेयर को शांत करने और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। इसी के साथ दूसरा ऑप्शन दही का है। ठंडी दही खाने से भी जलन को कम किया जा सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

पेट में पानी भरना कौन सी बीमारी है?

पेट में पानी भरने को Ascites कहा जाता है। इस स्थिति में पेट की गुहा में तरल पदार्थ जमा हो जाता है।

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें?

पेट की गैस को खत्म करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी पीने से भी आराम मिलता है।

खाना न पचने के लक्षण क्या हैं?

खाना न पचने के कई लक्षण हो सकते हैं, जिनमें पेट दर्द, पेट फूलना, अपच, सीने में जलन, मतली, उल्टी, दस्त, और कब्ज शामिल हैं।

क्या खाली पेट जामुन खा सकते हैं?

नहीं, खाली पेट जामुन का सेवन करने से आपको पेट में एसिडिटी और जलन की समस्या हो सकती है। जामुन खाने का सबसे सही समय दोपहर या शाम का होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source