Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Balo Ka Jhadna Kaise Roke: बालों का झड़ना (Hair Fall), रफ होना (Rough Hair), दोमुंहे बाल (Split Ends) और सफेद होना (White Hair) किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इंसान की पर्सनेलिटी में उसके बाल बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। लेकिन जब छोटी उम्र में ही बालों से संबंधित समस्याएं होने लगे तो इंसान का कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। मानसून में या बदलते मौसम में हेयरफॉल(Hairfall in Monsoon in hindi) और ऑयली स्कैल्प (Oily scalp in monsoon in hindi) की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। कुछ लोगों की ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है।
ऐसी स्थिति में लोग कंडीशनर का इस्तेमाल करना लगभग बंद कर देते हैं। कई लोगों को ये लगता है कि कंडीशनर लगाने से बाल ज्यादा झड़ते हैं। लेकिन ये सिर्फ एक मिथ। अगर कंडीशनर में कैमिकल न हो तो इससे बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन अगर आपका एक्सपीरियंस खराब है और हर तरह का कंडीशनर इस्तेमाल करने के बावजूद हेयरफॉल रुकने का नाम नहीं ले रहा तो आज हम आपको घर में नेचुरल हेयर कंडीशनर (Homemade Natural Conditioner) बनाने का तरीका बता रहे हैं। इससे न सिर्फ बालों का झड़ना रुकेगा बल्कि बाल मजबूत और लंबे भी होंगे।
बालों के झड़ने की समस्या आम है, लेकिन इसके उपायों से ज्यादा जरूरी हेयर फॉल के मूल कारण को जानना है। हमारे बालों के झड़ने के कई मुख्य कारण हैं जिनमें बायोटिन यानी कि विटामिन बी7 की कमी है जो बालों के पतले होने, झड़ने और अन्य समस्याएं का कारण बनती है। इसके अलावा जेनेटिक्स, हार्मोनल असंतुलन, तनाव, पोषण की कमी, केमिकल वाले हेयर केयर प्रोडक्ट का अधिक इस्तेमाल और स्टाइलिंग टूल्स ज्यादा उपयोग करना आदि ये सभी बालों के झड़ने के कारण होते हैं। लेकिन अगर आप अपने तेजी से झड़ते बालों को रोकना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए कुछ असरदार घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।
घर पर कंडीशनर बनाना बहुत आसान है और ये बहुत असरकारी भी है। घर पर कंडीशनर बनाने के लिए सबसे पहले कुछ प्याज और पत्ता गोभी को एक साथ कसें और रात भर के लिए इन्हें किसी तांबे के बर्तन में रख दें। अगली सुबह इस पेस्ट में इलंग इलंग (Ylang-Ylang) एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालें ताकि प्याज की बदबू चली जाए।
अब इसमें 2-4 बूंदे किसी हर्बल ऑयल की डालने के बाद अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे बालों में लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू कर लें। 2 बार इस्तेमाल करने के बाद ही आप देखेंगे कि न ही हेयर फॉल हो रहा है और बाल भी मुलायम हो रहे हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।