
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : August 26, 2025 2:07 PM IST
Chehre Par Nikhar Lane Ke Liye Kya Lagaye: आजकल बच्चों की खाने को लेकर डिमांड इतनी बढ़ गई हैं, कि मांओं को घर के कामों से खुद के लिए समय ही नहीं मिल पाता है, ऐसे में त्वचा का ख्याल रखना तो दूर की बात है। हम चाहते हैं कि आपकी स्किन हमेशा ग्लो करे और आस-पड़ोस में सबसे सुंदर दिखें। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप घर के सारे काम करने के बाद अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये नुस्खा उन सभी नेचुरल चीजों से तैयार किया गया है जो स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं। यानी कि आप किसी भी समय इस रेमेडी को आजमा सकती हैं, जो आपकी स्किन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा। तो फिर देर किस बात की है, आइए जानते हैं चेहरे पर निखार लाने वाले इस नुस्खे को बनाने का तरीका।
चेहरे पर कमाल का निखार लाने के लिए हम आपको एक फेस पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसे बनाने के लिए-
आपको ऊपर बताई चीजों की जरूरत है, इसलिए इन्हें पहले ही अपना पास इकट्ठा कर लें।
घर के कामों में व्यस्त महिलाओं के चेहरे पर झाइयां व झुर्रियां दिखना आम बात है, लेकिन आप चेहरे पर अलसी के बीजों से तैयार फेस पैक लगाकर इन्हें कम कर सकते हैं। अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो एंटी एजिंग की तरह काम करता है और त्वचा को जवां रखता है।
चावल के आटे में एंटीऑक्सीडेंट और एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं जो हमारी त्वचा की गहराई से सफाई करने, डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने व चेहरे पर जमा होने वाले तेल को साफ करने में मदद करता है। इसी के साथ चेहरे से दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए भी चावल के आटे का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।
आप तुलसी की पत्तियों या फिर पाउडर से फेस पैक या फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप अलसी के बीजों से फेस पैक और फेस मास्क बना सकते हैं। इसी के साथ आप इसे अपनी डाइट में शामिल करके त्वचा को हेल्दी बना सकते हैं।
आप अपने चेहरे पर बेसन, हल्दी और दही फेस पैक या फिर कच्चे दूध से चेहरा साफ करके अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।