Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to heal cavities at Home : दांतों में कैविटी का होना बेहद आम बात है।अक्सर बच्चों को टॉफी-चॉकलेट खाने से मना किया जाता है, ताकि उनके दांतों में कैविटी न हो जाए। हालांकि, कैविटी सिर्फ बच्चों के दांतों में ही नहीं होती है, बल्कि बड़ों के दातों में भी हो जाती है। इसका कारण आपके खान-पान की आदतें होती हैं।
दरअसल, दांतों में सड़न यानि कैविटी उन बैक्टीरिया की वजह से होती है, जो मीठी चीजों में मौजूद शुगर को तोड़कर एसिड में बदल देते हैं। ऐसे में दांतों में धीरे-धीरे ब्लैक कलर की गंदगी जमने लगती है, जो दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाती है। खैर, यहां इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके दांतों को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।
अगर आप मीठे के शौकीन हैं, तो यह एक ऐसी चीज है जो आपके दांतो को बहुत जल्दी खराब करती है। इनमें चॉकलेट, टॉफी, कैरामेल शामिल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स भी आपके दांतों को खराब कर सकते हैं। दरअसल, ये चीजें दांतों में लंबे समय तक चिपकी रहती हैं, जिसकी वजह से दांतों में बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिल जाता है।
सामान्य रूप से लोग ब्रेड, चिप्स और बिस्किट का बहुत सेवन करते हैं। ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन लोग रोज करते हैं। लेकिन रिफाइंड और प्रोसेस्ड फूड्स भी दातों के लिए बहुत ही खतरनाक होते हैं। ऐसी चीजें जल्दी शुगर में बदल जाती हैं और कैविटी बनने की प्रोसेस को तेज कर देते हैं।
अगर आप गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक या फिर पैकेज्ड जूस का सेवन करते हैं, तो यह आपके दातों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। दरअसल, इस तरह की पैकेज्ड चीजों में शुगर बहुत ज्यादा होती है और पीएच लेवल कम होता है, जिससे शुगर बहुत तेजी के साथ एसिड में बदल जाती है। ऐसे में आपके दांत बहुत जल्दी खराब हो सकते हैं।
हालांकि, ज्यादातर बार मीठी चीजों को खाने से ही कैविटी होती है, लेकिन फ्लेवर्ड दही, केचप और एनर्जी बार जैसी चीजें भी दांतों में कैविटी को बढ़ा देती हैं। दरअसल, इस तरह की चीजों में छिपी हुई शुगर होती है, जो मुंह में एसिड बनने की प्रक्रिया को बढ़ा देते हैं।
अगर आप अपने दांतों को कैविटी से बचाना चाहते हैं और ओरल हेल्थ को बनाए रखना चाहते हैं, जो शुगर वाली चीजों के बजाए सेब, खीरा और गाजर जैसे फल व सब्जी खाएं। इससे लार बढ़ती है और दांत नेचुरली साफ होने लगते हैं।
इसके अलावा, अगर आप सिंपल दही का सेवन करते हैं, तो इससे दांत मजबूत भी होते हैं। इसके अलावा, बार-बार स्नैकिंग न करें। साथ ही फ्लोराइड टूथपेस्ट से रोज ब्रश करें। साथ ही समय-समय पर नियमित रूप से दांतों का रूटीन चेकअप भी करवाया जाए, ताकि किसी भी गंभीर समस्या से बचा जा सके।