Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Ulcer ko Kaise Theek kiya jata hai : खानपान में गड़बड़ी की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगी हैं, जिसमें पेट से जुड़ी परेशानियां शामिल हैं। इसमें पेट का अल्सर होना काफी कॉमन हो चुका है। हम में से कई लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं। पेट में अल्सर होने का मुख्य कारण काफी ज्यादा स्ट्रेस लेना, खराब लाइफस्टाइल इत्यादि है। इस परेशानी से जूझ रहे लोगों को कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं, जिसमें कब्ज, गैस, अपच, अल्सर जैसी परेशानियां शामिल हैं। अगर आप इन परेशानियों को कम करना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं पेट में अल्सर को कम करने के घरेलू नुस्खे क्या ( How can I get immediate relief from a stomach ulcer? ) हैं?
पेट में अल्सर की परेशानी को दूर करने के लिए आप आंवला का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच आंवले का रस लें, इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। यह पेट में मौजूद दूषित पदार्थों को बाहर करने में प्रभावी हो सकता है। इससे उल्टी और दस्त जैसी दिक्कतों को कम करने में मदद मिल ( How do you permanently heal a stomach ulcer? ) सकती है।
पेट में होने वाली अल्सर की परेशानी को कम करने के लिए आप निर्गुण्डी का प्रयोगकर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले आधा लीटर पानी लें, इसमें 50 ग्राम निर्गुण्डी के पत्तों को डालकर 1 चौथाई होने तक पकाएं। इस पानी को हर दिन दिन में 2 से 3 बार 10-10 एमएल करके पिएं। इससे पेप्टिक अल्सर की दिक्कतों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
पेट में होने वाली अल्सर की दिक्कतों को दूर करने के लिए आप केले का सेवन कर सकते हैं। इसमें एसिड की मात्रा कम होती है, जो घाव को भरने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। अगर आप पेट के घाव को जल्द से जल्द भरना चाहते हैं, तो दिन में 2 से 3 केले को आहार में जरूर छोड़ें।
पेट के जख्म को कम करने के लिए पान के हरे पत्ते काफी लाभकारी हो सकते हैं। इस परेशानी को कम करने के लिए आप आधा चम्मच पान का रस लें। इस रस को रोजाना पिएं। इससे पेट दर्द और और जख्म से राहत मिलने में मदद मिल सकती है।
पेट की परेशानियों को कम करने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए हल्दी और मुलेठी के चूर्ण पानी में उबालकर इसे ठंडा कर लें। अब इस पानी में थोड़ा सा घी मिलाकर इसका सेवन करें। इससे पेट में होने वाली अल्सर की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।