Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लहसुन और शहद मिलाकर खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें, कैसे करें सेवन

What are the benefits of garlic and honey : लहसुन और शहद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों का सेवन एक साथ किया जाए, तो ये ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आइए आपको बताते हैं।

लहसुन और शहद मिलाकर खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें, कैसे करें सेवन
Garlic and Honey

Written by Kishori Mishra |Published : December 12, 2025 9:56 AM IST

How much garlic and honey to take : लहसुन और शहद खाने की ऐसी चीजें हैं, जो अपने हेल्थ बेनेफिट्स के लिए जानी जाती है। जहां लहसुन का इस्तेमाल खाने में किया जाता है, वहीं शहद को लोग या तो गर्म पानी या फिर दूध के साथ सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ किया जाए, तो ये ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आप इन्हें अलग-अलग या एक साथ सप्लीमेंट्स के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इनमें कई हेल्थ प्रॉपर्टीज शामिल होती हैं।

लहसुन और शहद के क्या-क्या फायदे होते हैं?

लहसुन के फायदे

लहसुन में एलिसिन नाम का एक एक्टिव तत्व होता है, जो इसे एंटीबैक्टीरियल और बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्च से पता चलता है कि लहसुन हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड क्लॉट को रोकने, ब्लड वेसल और दिल की मांसपेशियों की रक्षा करने, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने और सर्दी-खांसी में मददगार होता है। वैसे तो आप लहसुन को भूनकर भी खा सकते हैं, लेकिन ताजा लहसुन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ताजे लहसुन से ज्यादा एलिसिन निकलता है।

शहद के फायदे

शहद के फायदों की बात करें, तो इसमें फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सूजन से लड़ने और इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने में मददगार होते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज़ भी होती हैं। वहीं, मनुका शहद वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में असरदार पाया गया है। इसके अलावा, शहद खांसी, जुकाम, गले की खराश और रैशेज, जलन व मुंहासों जैसी स्किन प्रॉब्लम को भी ठीक कर सकता है।

Also Read

More News

लहसुन और शहद को एक साथ इस्तेमाल करने के फायदे

जब लहसुन और शहद को एक साथ इस्तेमाल किया जाता है, तो इनका दुगना फायदा मिलता है। इसलिए, आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल सलाद ड्रेसिंग, मैरिनेड या फर्मेंटेड खाने की चीज़ों में मिलाकर कर सकते हैं। इससे न केवल खाना हेल्दी बनेगा, बल्कि टेस्टी भी बनेगा।

  1. इसका एक साथ सेवन करने से मोटापा कम होता है।
  2. यह आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है।
  3. इन दोनों मिश्रण के सेवन से फैटी लिवर की परेशानी कम हो सकती है।
  4. स्किन के लिए यह मिश्रण फायदेमंद है।
  5. पाचन शक्ति की मजबूती के लिए लहसुन और शहद  का मिश्रण अच्छा होता है।

लहसुन और शहद के साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

लहसुन और शहद वैसे तो ज़्यादातर लोगों के लिए सेफ होता है, लेकिन इनके सेवन के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं-

लहसुन के साइड इफेक्ट्स- लहसुन वैसे तो एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और इम्यून-बूस्टिंग गुणों से भरपूर होता है, लेकिन इसके सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे लोगों को लहसुन खाने से ब्लीडिंग हो सकती है। वहीं, जो लोग खून पतला होने की दवा खा रहे हैं, उनके लिए भी लहसुन हानिकारक साबित हो सकता है।

शहद के सइड इफेक्ट्स: शहद का सेवन डायबिटीज वाले लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, ऐसे लोगों का ब्लड शुगर काफी बढ़ सकता है।

अंत में कहें तो लहसुन और शहद सिर्फ किचन की ज़रूरी चीज़ें नहीं हैं, बल्कि ये असरदार नेचुरल इलाज हैं जिनके हेल्थ बेनिफिट्स साबित हो चुके हैं। ये दोनों चीजें न केवल सप्लीमेंट्स के तौर पर बल्कि घरेलू नुस्खों के तौर पर ये दिल की सेहत, इम्यूनिटी और भी बहुत कुछ में मदद कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • लहसुन और शहद के सेवन से आपकी आंखों की परेशानी कम होती है।
  • शहद और लहसुन का मिश्रण पाचन के लिए काफी अच्छा होता है।
  • गले में खराश के लिए आप लहसुन का शहद का सेवन कर सकते हैं।