पेट की चर्बी से लेकर दांतों के दर्द तक, सुबह 1 लौंग चबाना है हर मर्ज की दवा!
पेट की चर्बी से लेकर दांतों के दर्द तक, सुबह 1 लौंग चबाना है हर मर्ज की दवा!
What Happens If You Start Chewing 1 Clove Every Morning: रोजाना सुबह खाली पेट 1 लौंग चबाते हैं तो इससे डाइजेशन अच्छा रहता है। लौंग दांत और हड्डियों की परेशानी को भी कम करता (Rozana 1 Long Chabane ke Fayde) है।
Written By:
Ashu Kumar Das
| Published : January 20, 2026 8:51 AM IST
What Happens If You Start Chewing 1 Clove Every Morning: लौंग भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक छोटा सा मसाला जरूर है, लेकिन सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना आप सिर्फ 1 लौंग चबाते हैं तो ये पेट से जुड़ी बीमारियां, मुंह की बदबू, दांतों की कैविटी और हड्डियों से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं रोजाना 1 लौंग खाने के फायदों के बारे (Rozana 1 Long Khane ke Fayde) में।
रोजाना 1 लौंग चबाने के फायदे- Benefits of chewing 1 clove daily
पाचन को मजबूत बनाता है- रोजाना लौंग चबाने से पेट की गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज की समस्या कम होती है। रोजाना 1 लौंग चबाने से पाचन एंजाइम एक्टिव होते हैं। इससे पाचन तंत्रिका मजबूत होती है और पेट से जुड़ी विभिन्न प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं।
इम्यूनिटी होती है मजबूत- रोजाना 1 लौंग चबाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। लौंग संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव होता है। रोजाना 1 लौंग चबाने से सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या कम होती है। जिन लोगों को अक्सर सर्दी, खांसी की परेशानी होती है, उन्हें रोजाना 1 लौंग जरूर चबाना चाहिए।
मुंह की बदबू दूर करता है- मेरे पापा अक्सर पार्टी या किसी भी शादी में जाने से पहले लौंग खाते थे। लौंग खाने से मुंह की बदबू दूर होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थकी वेबसाइट पर छपी रिसर्च बताती है कि लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सांसों की बदबू को धीरे-धीरे कम करते हैं। रोज सुबह एक लौंग चबाने से सांसों की बदबू दूर होती है। लौंग मुंह के इंफेक्शन से बचाव करता है।
जोड़ों के दर्द से राहत- जोड़ों के दर्द में आराम दिलाने में भी लौंग चबाना फायदेमंद होता है। लौंग में सूजन कम करने वाले तत्व होते हैं। रोजाना 1 लौंग चबाने से घुटनों का दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है। जिन लोगों को सर्दी के मौसम में गठिया की शिकायत रहती है, उन लोगों के लिए भी लौंग चबाना अच्छा हो सकता है।
दांतों के दर्द से आराम- दांतों के दर्द को कम करने के लिए लौंग चबाने का नुस्खा दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल होता जा रहा है। रिसर्च बताती है कि लौंग में मौजूद यूजेनॉल प्राकृतिक पेनकिलर की तरह काम करता है। रोजाना 1 लौंग चबाने से दांत के दर्द से राहत मिलती है। लौंग के पोषक तत्व मुंह के बुरे बैक्टीरिया को खत्म करके मसूड़ों की सूजन से राहत दिलाते हैं। अगर आपको मसूड़ों की सूजन की परेशानी है तो लौंग चबाने से आपको फायदा मिल सकता है।
वजन घटाने में फायदेमंद - रोजाना 1 लौंग चबाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म को तेज होता है। जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। रोज एक लौंग चबाने से वजन कंट्रोल में मदद मिलती है। 30 दिन तक लगातार 1 लौंग चबाने से भूख कंट्रोल होती है। ये एक्स्ट्रा खाने की क्रेविंग को घटाता है। इससे फैट तेजी से बर्न होता है और शरीर का वजन धीरे- धीरे कम होने लगता है।
लिवर रहता है हेल्दी- लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। रोजाना 1 लौंग चबाने से लिवर में जमा गंदगी मल के जरिए बाहर निकल जाती है। इससे लिवर साफ होता है। 1 लौंग चबाने से लिवर से जुड़ी बीमारियां कम हो सकती हैं।
Highlights
लौंग चबाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
लौंग चबाने से मुंह की बदबू दूर होती है।
लौंग चबाना पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.