
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 4, 2023 7:05 PM IST
Tulsi Benefits : हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। हम में से कई लोगों के घरों में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है, ऐसे में धार्मिक दृष्टि से इसका काफी महत्व है। इसके साथ-साथ औषधी के रूप में भी तुलसी की पत्तियों का प्रयोग सदियों से किया जा रहा है। यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जो न सिर्फ सर्दी-जुकाम को कम कर सकता है। बल्कि किडनी स्टोन की परेशानी का इलाज करने में भी प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं तुलसी की पत्तियों से स्वास्थ्य को होने वाले कुछ अनोखे फायदे और कैसे करें इसका ( tulsi ke fayde in hindi ) प्रयोग?
तुलसी की पत्तियों में शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने का गुण होता है। इसमें शरीर की विषाक्तता को कम करने के साथ-साथ मूत्रवर्धक का भी गुण होता है। इससे किडनी में मौजूद स्टोन मूत्र के जरिए बाहर निकल सकता है। इसके साथ ही यह हमारे शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है, जो किडनी में पथरी ( tulsi leaves control uric acid ) बनने का मुख्य कारण है। यूरिक एसिड के स्तर में कमी से गठिया से पीड़ित रोगियों को भी राहत मिलती है।
तुलसी त्वचा से दाग-धब्बे और मुंहासों को साफ करने में मददगार होती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और समय से पहले स्किन पर झुर्रियों को कम करने में मदद करती है। इससे बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद मिलती है, जो आपके बालों को झड़ने से रोक सकता है। इतना ही नहीं, तुलसी की पत्तियों में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बालों से डैंड्रफ को कम करने में मददगार होते हैं।
कुछ रिसर्च से पता चलता है कि तुलसी की पत्तियों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने का गुण होता है। यह आपके शरीर की थकान को कम करके उर्जावान बनाता है। साथ ही इससे स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। पढ़ने वाले बच्चों की एकाग्रता को बढ़ाने में तुलसी की पत्तियां फायदेमंद हो सकती हैं।
तुलसी में कैंडिडा अल्बिकन्स, स्टैफिलोकोकस ऑरियस और एस्चेरिचिया कोली जैसे विभिन्न सूक्ष्मजीवों से लड़ने का गुण होता है। इसमें मौजूद फाइटोकंस्टिट्यूएंट्स आपको संक्रमण से होने वाली परेशानियों से लड़ने में मदद कर सकता है।
तुलसी में विटामिन सी और जिंक भरपूर मात्रा में होता है। इस प्रकार यह प्राकृतिक प्रतिरक्षा बूस्टर के रूप में कार्य करता है और संक्रमणों से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो हमें कई तरह के संक्रमणों से बचाव कर सकते हैं।
तुलसी की पत्तियों को नियमित रूप से खाली पेट चबाकर खाया जा सकता है। इसके अलावा आप तुलसी की पत्तियों से बनी चाय का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। इससे आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ होगा।
तुलसी की पत्तियों स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती हैं। हालांकि अगर आपको किसी तरह की परेशानी पहले से है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह पर ही तुलसी की पत्तियों का सेवन करें।