
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : August 5, 2025 11:38 AM IST
Chehre Par Nariyal Ka Tel Lagane Ke Fayde or Nuksan: हम अपने चेहरे पर निखार लाने, दाग-धब्बों को हल्का करने व त्वचा का नरिश करने के लिए न जाने कितने तरह के ब्यूटी व स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल के तेल की कुछ बूंदे ही आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक कर सकती हैं! जी हां, बालों को सिल्की-शाइनी बनाने वाला नारियल का तेल हमारी स्किन के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।
लेकिन इसकी स्मेल की वजह से दिनभर चेहरे पर लगाना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए आज हम आपको रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदों व नुकसान के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर नारियल तेल लगाकर सोने से क्या होता है?
अगर आप रात को नारियल के तेल की 2-3 बूंदें फेस पर लगाकर सोते हैं और सुबह उठकर फेस वॉश से मुंह धो लेते हैं तो ये पूरे दिन आपके चेहरे पर नरिश, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखता है। साथ ही ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ऑयली स्किन वाले चेहरे पर तेल न लगाएं क्योंकि ये सुबह तक उनके चेहरे को और भी ज्यादा ऑयली बना देगा।
आपने देखा होगा कि शरीर पर जले-कटे के निशान को ठीक करने के लिए नारियल का तेल लगाने की हिदायत दी जाती हैं। यहां तक कि खुद डॉक्टर कहता है कि नारियल का तेल लगाओ। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर पुराने काले दाग हैं या फिर एक्ने-पिंपल्स की वजह से धब्बे पड़ गए हैं तो नारियल का तेल इन्हें ठीक करने में फायदेमंद साबित हो सकता है।
कई महिलाएं अपनी त्वचा के उम्र से पहले लटकने की वजह से परेशान रहती हैं तो कुछ स्किन के डल होने पर, ऐसे में आप रोज रात को सोने से पहले अपने फेस पर नारियल के तेल की मसाज करें। ये स्किन को टाइट करने व नेचुरल निखार लाने में फायदेमंद साबित होगा। फायदे तो आपने जान लिए, आइए अब हम इसके नुकसान के बारे में जानें।
चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आप इसे स्किन व बॉडी के हीलिंग टाइम यानी कि रात को लगाने वाले हैं। अगर आप ज्यादा मात्रा में तेल लगाते हैं या आपकी स्किन ऑयली है तो चेहरे पर तेल लगाने से स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं, त्वचा पर खुजली हो सकती है, या गर्मी की वजह से ब्रेकआउट हो सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
नहीं, बल्कि यह काले धब्बों को कम करने , रेडनेस को कम करने और स्किन टोन को इवन करने में मदद करता है।
हां, जले हुए स्थान पर नारियल का तेल लगाया जा सकता है, जो नेचुरल ट्रीटमेंट की तरह काम करता है।
नारियल तेल से चेहरे की अच्छी तरह मालिश करने से त्वचा चमकदार, मुलायम और अधिक चमकदार होती है।
आप नारियल तेल को रोजाना बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बालों का झड़ना कम होगा और बाल लंबे-घने बनेंगे।