Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Chehre Par Khujli Ka Upay: हम में से ऐसी कई महिलाएं और पुरुष भी होंगे, जो कभी-कभी या ज्यादा अपने चेहरे पर खुजली का अनुभव करते होंगे। चेहरे पर खुजली होना एक आम समस्या है जो कई कारणों से हो सकती है। जैसे रूखी त्वचा, एलर्जी, संक्रमण या किसी एक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल। बार-बार चेहरे को छूने से न सिर्फ खुजली और बढ़ सकती है बल्कि त्वचा पर बैक्टीरिया भी फैल सकते हैं, जिससे मुहांसे और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में चेहरे पर होने वाली खुजली से छुटकारा पाने के लिए 3 ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले है, जो बहुत ही ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं। आइए इन उपायों को इस्तेमाल करने का तरीका जानें।
एलोवेरा अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, खासकर स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए तो एलोवेरा रामबाण इलाज है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है जो खुजली और जलन को शांत करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको एक एलोवेरा का पत्ता लेना है और उसे 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखना है। ऐसे इसलिए ताकि एलोवेरा से निकलने वाला पीला पानी पूरी तरह से निकल जाए, क्योंकि ये स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है।
अब ताजा एलोवेरा जेल एक कटोरी में निकालें और सीधे अपने चेहरे पर लगा लें। लगभग 15-20 मिनट तक जेल को अपने फेस पर सूखने के लिए छोड़ दें और समय पूरा होने के बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। आप इस प्रक्रिया को दिन में 2-3 बार दोहरा सकते हैं। एलोवेरा जेल न सिर्फ खुजली को कम करता है, बल्कि त्वचा को हाइड्रेट और नरम भी बनाता है।
नारियल का तेल त्वचा के लिए एक नेचुरल मॉइस्चराइजरकी तरह काम करता है तो नहीं कपूर के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण खुजली और जलन को कम करने में मदद करते हैं। इन दोनों का मिश्रण खुजली से तुरंत राहत दिला सकता है। आपको बस एक चम्मच नारियल तेल लें और उसमें कपूर की एक छोटी सी गोली पीसकर मिला दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। इसे सोने से पहले खुजली वाले हिस्सों पर लगाएं।
दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो नेचुरल तरीके से स्किन को एक्सफोलिएट करने, त्वचा को नमी देने और शांत करने में मदद करता है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए पहले आप थोड़े से दूध में शहद मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद, हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह पेस्ट न सिर्फ खुजली से राहत दिलाता है, बल्कि त्वचा को सॉफ्ट और स्मूथ बनाने में फायदेमंद भी है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
गुलाब जल आपकी स्किन को ठंडक देता है और सन बर्न जैसी परेशानियों से आराम दिलाता है। इसी तरह गुलाब जल स्किन की रंगत भी निखारता है।
रोज अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।
आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर कर रहे हैं तो सोने से पहले मेकअप को रिमूव जरूर करें।