बार-बार गैस क्यों बनती है? जानें कारण और असरदार घरेलू उपाय

Gas Hone Ka Karan: अगर आपको भी बार-बार पाद आती है तो ये गैस की समस्या है, जिसे आप 3 घरेलू उपायों की मदद से ठीक कर सकते हैं। आइए जानें वह 3 घरेलू उपाय कौन से हैं-

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : August 20, 2025 5:10 PM IST

Bar-Bar Pad Kyu Aati Hai: क्या आपको भी खाने से पहले व बाद में, बैठे-बैठे या चलते समय कभी भी पाद आ जाती है? अगर हां, तो इसका मतलब है कि आपको गैस की समस्या है। वैसे तो यह एक आम समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है, लेकिन कहीं भी होना, यह असुविधाजनक होने के साथ-साथ कई बार शर्मिंदगी भरा हो सकता है। कई लोग गोलियां खाना शुरू देते हैं तो कुछ गैस की सिरप पीना। लेकिन क्या गैस ठीक करने का बस यही इलाज है?

जी नहीं, बार-बार गैस की गोलियां खाना आपके शरीर के लिए ठीक नहीं है। तो फिर क्या किया जाए? आपके इसी सवाल का जवाब आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से देने वाले हैं। आज हम आपको इस लेख में बार-बार पाद आने के कुछ आम कारणों के बारे में बताएंगे। साथ ही हम तीन ऐसे घरेलू उपचारों के बारे में भी बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप गैस की समस्या को कम कर सकते हैं व छुटकारा भी पा सकते हैं। तो फिर देर किस बात की है? आइए जानते हैं गैस की समस्या को ठीक करने के 3 उपाय कौन से हैं।

पहले जानें ज्यादा गैस बनने का क्या कारण है?

जब हम बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं, तो हम खाने के साथ-साथ बहुत ज्यादा हवा निगल जाते हैं। यह हवा पेट में जमा होकर गैस का कारणबनती है। इसके अलावा कब्ज, दूध को पचाने वाले लैक्टोज एंजाइम का न होना, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, तला हुआ और मसालेदार खाना या कार्बन डाइऑक्साइड रिच ड्रिंक पीने से भी गैस की समस्या पैदा हो सकती है। आइए अब हम गैस ठीक करने के 3 घरेलू उपायों के बारे में जानें।

  1. अजवाइन और काला नमक का पानी

अगर आप एक चम्मच अजवाइन को हल्के से भून लें। ठंडा होने पर इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाकर, गर्म पानी में घोलकर पी लें तो नुस्खा आपको तुरंत गैस से राहत दिला सकता है। बता दें कि अजवाइन में थाइमोल नामक एक कम्पाउंड होता है जो पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है। यह गैस और पेट की ऐंठन को कम करने में प्रभावी है।

  1. हींग और गर्म पानी

हींग सदियों से गैस और पेट की सूजन को दूर करने के लिए इस्तेमाल होती रही है। यह एंटी-फ्लैटुलेंस गुणों से भरपूर है, जो पेट से गैस निकालने में मदद करती है। आपको बस एक चुटकी हींग को एक गिलास गुनगुने पानी में घोलकर इस मिश्रण को धीरे-धीरे पीना है। आप चाहें तो हींग को एक चम्मच घी में भूनकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पाचन को सुधारता है और गैस से राहत देता है।

  1. अदरक, नींबू और काला नमक

गैस की समस्या को दूर करने के लिए आप अदरक के एक छोटे टुकड़े को कद्दूकस करके उसका रस निकालें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी काला नमक मिलाकर पी लें। आप इसे खाने से पहले या बाद में भी पी सकते हैं। यह मिश्रण गैस से तुरंत राहत देता है और पाचन में सुधार करता है। बता दें कि अदरक पाचन को बढ़ावा देने और गैस को कम करने में बहुत उपयोगी है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें?

पेट की गैस को खत्म करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी पीने से भी आराम मिलता है।

गैस बनने पर कहां-कहां दर्द होता है?

गैस बनने पर आमतौर पर पेट में दर्द होता है। लेकिन, कुछ लोगों को छाती या सीने में भी दर्द का अहसास हो सकता है।

गैस के लक्षण क्या हैं?

पेट फूलना, पेट में दर्द, ऐंठन और बार-बार डकार आना आदि गैस के लक्षण होते हैं। कुछ लोगों को गैस बनने पर उल्टी और मतली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

पेट में बहुत ज्यादा गैस क्यों बनती है?

पेट में गैस की समस्या कई कारणों से बन सकती है। यह मुख्य रूप से हवा निगलने से होती है। इसके अलावा, कुछ खाद्य पदार्थों और बीमारियों के कारण भी पेट में ज्यादा गैस बन सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source