इन कारणों से बढ़ रहा है आपका वजन, घटाने में फायदेमंद हैं ये 2 घरेलू नुस्खे

What causes overweight: क्या खा-खाकर या फिर बिना ज्यादा खाए भी आपको वजन बढ़ रहा है? अगर हां तो हो सकते हैं ये कारण। आज ही जानें और 2 घरेलू नुस्खों की मदद से घटाएं अपनी चर्बी।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : June 18, 2025 8:20 PM IST

Vajan Ghatane Ke Liye Gharelu Nuskhe: वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है, जिससे दुनिया भर में लाखों लोग जूझ रहे हैं। यह न सिर्फ हमारी शारीरिक बनावट को ही बिगाड़ता है, बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप का कारण भी बन सकता है। हम वजन बढ़ने का सही कारण जाने बगैर ही नुस्खे अपनाना या जिम जाना शुरु कर देते हैं, जिससे शरीर और भी ज्यादा बद्दा दिखने लगता है।

कई लोग तो डिम जाना भी शुरू कर देते हैं, ये सोचकर की वो अपना फैट कम कर लेंगे। ऐसा सोचना सही है लेकिन अगर आप अपने शरीर के सभी हिस्सों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो ये बॉडी स्ट्रक्टर को बिगाड़ सकता है, जिससे आपका पूरा शरीर पतला और थाई मोटी या फिर सिर्फ हाथों पर असर पड़ सकता है। इसलिए आइए पहले हम उन सामान्य कारणों पर नजर डालते हैं जिनसे आपका वजन बढ़ सकता है और फिर जानेंगे वजन घटाने के दो असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में।

क्या हैं वजन बढ़ने के कारण? (What Are The Reasons For Weight Gain)

  • रोज प्रोसेस्ड फूड जैसे कि चिप्स, कुकीज़, बंद पैकेट वाली चीजें, और फास्ट फूड में अक्सर उच्च मात्रा में चीनी, फैट और सोडियम होता है, जिसमें पोषण की कमी होती है और सिर्फ फैट बढ़ाता है।
  • ऑफिस हो या घर, आपका घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहना कैलोरी बर्न करने के अवसरों को कम करता है, जिससे फैट और वजन दोनों बढ़ता है।
  • ज्यादा स्ट्रेस भी वजन बढ़ने का कारण हो सकता है। साथ ही पूरी नहीं न लेने से भूख बढ़ाने और कम करने वाले हार्मोन लेप्टिन और hi का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे आपको अधिक भूख लगती है और आप अधिक खाते हैं।

वजन घटाने के लिए क्या करें? (How To Lose Weight)

वजन घटाने हमारे शरीर के स्वास्थय के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कुछ आम तरीकों की मदद ले सकते हैं। आप अपने खानपान में कंट्रोल कर सकते हैं, योगा कर सकते हैं, जुम्बा क्लासेस लें, कैलरी इनटेक को कम करें औऱ फाइबर और प्रोटीन पर जोर दें। ये कुछ चीजें आपको वजन घटाने में फायदेमंदसाबित हो सकती हैं।

वजन घटाने के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Weight Loss)

वजन घटाने के लिए आज हम आपको दो बहुत ही असरदार नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं। इन नुस्खों में दो वेट लॉस ड्रिंकशामिल हैं, जिनका सेवन करके आप आसानी से अपना वेट घटा सकते हैं। आइए हम इन दो नेचुरल रेमेडीज को बनाने का तरीका जानें।

वजन घटाने में फायदेमंद है दानचीनी की चाय (Cinnamon Tea For Weight Loss)

हमारे शरीर में बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए दालचीनी की चाय बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी फायदेमंद साबित होती है। आप रोजाना सुबह दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं।

शहद और नींबू करेगा वजन कम(Honey And Lemon For Weight Loss)

हल्के गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और आधा नींबू डालकर पीने से भी वजन कम किया जा सकता है। लेकिन किसी भी नुस्खे का बेहतर असर तभी दिख सकता है जब आप उसे रोज अपनाएं। इसलिए रोजाना सुबह शहद नींबू का पानीपिएं। साथ ही आप चाहें तो इसमें अजवाइन भी मिक्स कर सकते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

सवाल-जवाब

क्या खाने से वजन जल्दी घटता है?

आप अपनी डाइट में ग्रीन टी, पत्तेदार सब्जियां और फल शामिल करके वजन घटा सकते हैं।

7 दिन में 7 किलो वजन कैसे कम करें?

पानी का सेवन बढ़ाएं, प्रोटीन रिच फूड खाएं, फल और सब्जियों का सेवन करें, कम कैलोरी वाला खाना खाएं और असमय खाने की आदत को सुधारें।

सुबह खाली पेट क्या खाने से वजन कम होता है?

खूब पानी पिएं और अपनी डाइट में डिटॉक्स ड्रिंक्स, जीरा, साबुत धनिया, सौंफ और मेथी दाना का पानी को शामिल करें। ये वेट लॉस में मदद करता है।