
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : August 25, 2025 8:46 PM IST
Periods Pain Ke Liye Home Remedy: महीने में एक बार महिलाओं को पीरियड्स होते हैं, लेकिन ये 5-6 दिन गुजारना हर लड़की के लिए मुश्किल हो जाता है। इस दौरान महिलाओं को पेट, कमर व पैरों में बहुत ही तेज व असहनीय दर्द होता है। कई महिलाएं इस दर्द को सह लेती हैं तो कुछ इसे ठीक करने के लिए पेन किलर का सहारा लेती हैं। वैसे तो आप गर्म पानी की बोतल का सेक करके पेट दर्द को कम कर सकते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से न सिर्फ आपके पेट दर्द कम होगा, बल्कि ब्लड फ्लो भी बेहतर रहेगा और हार्मोन भी बैलेंस रहेंगे।
जी हां, हम बात कर रहे हैं गर्म पानी में घी मिलाकर पीने की। ये एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जिसे कई महिलाओं द्वारा अपनाया जाता है और ये काफी असरदार भी है। आज हम आपको इस लेख में पीरियड्स के दौरान गर्म पानी में घी डालकर पीने के तरीके व फायदों के बारे में बताने वाले हैं। तो फिर देर किस बात की है? आइए हम पीरियड्स पेन कम करने का तरीका जानें।
जब आपको पीरियड्स शुरु होने वाले हों या मासिक धर्म का पहला दिन हो तो आप उस दिन एक गिलास पानी गर्म करें। ध्यान रखें कि पानी पीने लायक ही गर्म हो न की बहुत ज्यादा। अब आप इस हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी डालकर घोल लें। इस पानी को पी लें। ये आपकी पीरियड क्रैम्प से राहतदेने के साथ और भी कई फायदे पहुंचाएगा। आइए हम इन फायदों के बारे में जानें।
अगर आप गर्म पानी में देसी घी डालकर पीरियड्स में या उससे पहले पीना शुरू करते हैं तो ये-
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
पीरियड्स में दर्द से आराम पाने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड्स वाले फूड्स, मैग्नीशियम रिच फूड्स और साबुत अनाज का सेवन फायदेमंद होता है।
आमतौर पर फाइब्राइड, पीसीओडी और एंडोमेट्रिओसिस जैसी बीमारियों में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज दर्द महसूस हो सकता है।
आमतौर पर टीनएज या 10-15 साल के बीच की उम्र में लड़कियों के पीरियड्स शुरू हो सकते हैं।
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे ब्लोटिंग और थकान दूर होती है। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।